/ Aug 30, 2026

डोडा किश्तवाड़ में नादौन के गांव लाहड का जवान आतंकी मुठभेड़ में शहीद…

हमीरपुर,अरविन्द सिंह (TSN)- उपमंडल नादौन के तहत आने वाली ग्राम पंचायत हाथोल के गांव लाहड का जवान आतंकी मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर के डोडा किश्तवाड़ में शहीद हो गया है। बीते शुक्रवार अल सुबह सेवा के जवानों तथा आतंकियों की मुठभेड़ हुई। इसी दौरान जवान को गोली लग गई। घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन वहां पर इसने दम तोड़ दिया। क्षेत्र में जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही मातम पसर गया है।
2 साल पहले ही जवान की हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक अरविंद सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह गांव व डाकघर हथोल तहसील नादौन जिला हमीरपुर किश्तवाड़ में अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया है। करीब 5 साल पहले अरविंद सिंह 20 डोगरा में भर्ती हुआ था। 2 साल पहले ही जवान की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ही वह छुट्टी काटकर अपनी ड्यूटी पर गया था। बीते गुरुवार रात को डोडा किश्तवाड़ में आतंकियों के होने की सूचना मिली तथा उसके बाद सेना ने वहां पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शुक्रवार अल सुबह सेना के जवानों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इसी दौरान अरविंद सिंह को गोली लग गई जिस कारण वह गंभीर घायल हो गया। इस उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पर इसने दम तोड़ दिया। सेना की तरफ से ही शहीद के परिजनों को सूचित किया गया। दुख भरा समाचार मिलने के बाद जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। शहीद का छोटा भाई परमजीत सिंह भी सेना में ही सेवाएं दे रहा है।

बड़े भाई का बलिदान हमेशा रहेगा याद

शहीद के छोटे भाई परमजीत सिंह ने कहा कि उन्हें बीते शुक्रवार देर शाम को सेना के माध्यम से बड़े भाई की शहादत की सूचना दी गई थी। उन्होंने कहा कि बड़े भाई का चले जाना बहुत ही दुखद है लेकिन इस बात का गर्व ही है कि उन्होंने देश सेवा में अपने प्राणों का बलिदान दिया है। एक फौजी के लिए मातृभूमि की रक्षा करना ही सर्वप्रथम कर्तव्य होता है।

स्थानीय लोगों ने कहा मिलनसार था अरविंद सिंह

स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि अरविंद सिंह बहुत ही मिलन सार्थक तथा बीती जन्माष्टमी में उसने स्वयं दूध लाकर भंडारे के संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया था। भंडारे के संचालन में वह सारा दिन कामकाज में लगा  रहा। ग्रामीण ने बताया कि जम्मू कश्मीर में स्थानीय लोग भारतीय सेवा का साथ नहीं देते जबकि आतंकियों का सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा की वह भारत देश का अन्य कहते हैं और गुण पाकिस्तान के गाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.