बिलासपुर, सुभाष ठाकुर (TSN)-प्रदेश भर के मुस्लिम समुदाय के लोग बिलासपुर मुख्यालय में आयोजित किए जा रहे मुस्लिम चिंतन सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए एकत्र हुए। इस सम्मेलन का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय ओर हिन्दू समाज के बीच आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करना था।
बाहरी राज्यों से आने वाले किसी भी व्यक्ति का पंजीकरण अनिवार्य
सम्मेलन के दौरान प्रदेश मुस्लिम नेता दिलदार अली भट्ट ने कहा कि सभी धर्मों के लोग शांति और सौहार्द के साथ रहें। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व मुस्लिम और हिंदू समुदायों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमें ऐसे तत्वों से सावधान रहना होगा और शांति बनाए रखनी होगी।मुस्लिम नेताओं ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले किसी भी व्यक्ति का पंजीकरण अनिवार्य किया जाना चाहिए ताकि किसी भी तरह की असुरक्षा की स्थिति न बने। सभी समुदायों को इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाने की अपील की गई है।सम्मेलन में मुस्लिम नेताओं ने सरकार से इस दिशा में कड़े कदम उठाने की मांग की और साथ ही राज्य में सभी समुदायों के बीच एकता और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
