/ Nov 27, 2026

चुनाव से संबंधित एसपी और डीसी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

यमुनानगर 17 अगस्त : चुनाव आयोग की तरफ से हरियाणा में चुनाव की घोषणा होते ही। यमुनानगर प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुट गया है। लघु सचिवालय में DC कैप्टन मनोज कुमार और एसपी गंगाराम पूनिया ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया.
हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। आदर्श आचार संहिता लगते ही यमुनानगर जिला प्रशासन पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गया है। लघु सचिवालय में यमुनानगर के डीसी कैप्टन मनोज कुमार और एसपी गंगाराम पूनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कैप्टन मनोज कुमार ने लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा हाल ही में लोकसभा के चुनाव अच्छे संपन्न हुए थे। लेकिन इस बार हम कई बूथों पर सुधार करेंगे जैसे युवा, बुजुर्ग और महिलाओं के अलग से बूथों को बढ़ाया जाएगा।  कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि कई बूथों को AMF प्लस श्रेणी में रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 85 साल से ज्यादा बुजुर्गों और 40 फ़ीसदी दिव्यांगों के लिए घर से ही वोट डालने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए उन्हें एक फॉर्म लघु सचिवालय से लेकर दफ्तर में दाखिल करना होगा। जिला प्रशासन के पास ऐसे वोटर की एक लिस्ट भी उपलब्ध है। एसपी गंगा राम पुनिया ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। यमुनानगर जिले की लगती चारों सीमाओ पर छह अंतरराज्यीय नाकों पर पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। निगरानी के लिए सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल के अस्पतालों में डिजिटल व्यवस्था होगी मजबूत, एचएमआईएस से एक क्लिक पर खुलेगा मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड

शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) के लागू होने से अब चिकित्सकों को मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड, उपचार संबंधी जानकारी और जांच रिपोर्ट एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे उपचार प्रक्रिया अधिक सरल,पारदर्शी...

पीडीएस डिपो संचालकों को हिमाचल सरकार की बड़ी सौगात, एपीएल का कमीशन 70 से बढ़ाकर 100 रुपये

ऊना-:आज पीडीएस डिपो संचालक समिति जिला ऊना की बैठक ऊना ब्लॉक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पीडीएस डिपो संचालक समिति के प्रधान एवं हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की।बैठक में मुकेश शर्मा ने डिपो संचालकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने...

नए जिलों के गठन पर मंत्री चंद्र कुमार का दोटूक विरोध, बोले- छोटे प्रदेश में ज्यादा जिलों की जरूरत नहीं

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर सुक्खू सरकार के भीतर ही विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं।पूर्व में आरएस बाली द्वारा नए जिले बनाने की मांग पर असहमति जताने के बाद अब कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने भी कांगड़ा जिले के विभाजन और नए जिलों के गठन का खुलकर विरोध किया...

संविधान दिवस पर विशेष चर्चा में हरियाणा के विकास का खाका पेश, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को अरविंद शर्मा का जवाब

चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष चर्चा में प्रदेश के राजनीतिक इतिहास,विकास और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने सदन की कार्यवाही को सफल बताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से चर्चा सकारात्मक और सार्थक माहौल में...

दिल्ली से गुरुग्राम आकर करते थे महिलाओं से चेन स्नैचिंग, दो बदमाश गिरफ्तार, 25 से ज्यादा वारदातों का खुलासा

गुरुग्राम-:गुरुग्राम में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी दिल्ली के नजफगढ़ से बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम आते थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वापस दिल्ली फरार हो जाते थे।पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.