/ Jun 13, 2026

SPU में बीएड प्रवेश परीक्षा 18 मई को.. 1600 सीटों के लिए 1800 आवेदन

Mandi,Dharamveer(TSN)-सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) के अधीन संचालित बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए 18 मई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बीएड की 1600 सीटों के लिए इस बार कुल 1800 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

परीक्षा केंद्रों की सूची

राज्य भर में कुल 8 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं,जिनमें शामिल हैं:

राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर
एमसीएम डीएवी महाविद्यालय, कांगड़ा
राजकीय महाविद्यालय संजौली, शिमला
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी
सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल), मंडी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भंगरोटू मंडी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बगला मंडी
परीक्षा समय और एडमिट कार्ड

परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड सरदार पटेल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से स्वयं डाउनलोड करने होंगे।

28 से 31 मई के बीच होंगी अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं

बीएड प्रवेश परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय द्वारा 14 अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनकी तिथियाँ इस प्रकार हैं:

28 मई: एमबीए, बीसीए, एमसीए, बीबीए
29 मई: एमए इंग्लिश, एमए हिंदी
30 मई: एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स, एमए राजनीति विज्ञान, एमए इतिहास
31 मई: एमएससी जूलॉजी, एमएससी मैथ्स, एमएससी बॉटनी, एम.कॉम
मेरिट के आधार पर होगा दाखिला

वाइस चांसलर प्रो. ललित अवस्थी ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले मेरिट सूची के अनुसार दिए जाएंगे, जो प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.