Haryana,17 May – हरियाणा में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। नोमान इलाही नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद राज्यभर में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियां केवल कैथल तक सीमित नहीं थीं, बल्कि पानीपत और अन्य जिलों में भी ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है।डीजीपी ने कहा,“हर केस के अलग तथ्य होते हैं, लेकिन मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के नए सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”
हरियाणा पुलिस पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए गहनता से जांच में जुटी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस जासूसी गिरोह से जुड़े और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
