अल्पमत में है प्रदेश कांग्रेस सरकार.. बचाने के लिए विधायकों को बांटी जा रही रेवड़ियां-विपिन परमार

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में चल रही सियासी उठापठक के बीच भाजपा लगातर कांग्रेस सरकार के अल्पमत में होने की बात कह रही है। भाजपा विधायक व पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने शिमला में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए रेवड़ियां बांटी जा रही हैं।
बागी विधायको को काले नाग  कहना अमर्यादित
विपिन परमार ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस के चुने विधायको के सहयोग से बीजेपी कैंडिडेट हर्ष महाजन की जीत हुई, जिसके बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार हिल गई है। उन्होंने कहा कि उसके बाद बिना किसी दलील को सुने सदस्यता रद्द करने का फरमान जारी किया गया। परमार ने कहा कि सरकार को बचाने के लिए अब रेवड़ियां बाटने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस अपनी डूबती नैया को पार लगाने के लिए रेवड़ियां बांट रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ अपनी आवाज उठाने वाले चुने हुए विधायकों को मुख्यमंत्री ने काले नाग कह डाला। बीजेपी इस तरह के अमर्यादित शब्दो की निंदा करती हैं। उन्होंने कहा कि इन विधायकों के कांग्रेस के द्वारा पुतले फूंके जा रहे हैं। जिससे प्रदेश में अव्यवस्था फैलाई जा रही हैं। इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री स्वयं हैं। परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार अल्पमत में हैं। विधानसभा में कटौती प्रस्ताव के दौरान उन्हें मतदान से वंचित रखा गया, जिससे पता चल गया था कि यह सरकार अल्पमत में हैं। बीजेपी के पंद्रह सदस्यों को सदन से निष्कासित किया गया। सरकार के पास पूरा बहुमत नहीं था। 12 बजे सदन शुरू होना था बीजेपी के और छह अन्य विधायक सदन में थे लेकिन स्पीकर सदन में नहीं आए दो बजे आने के बाद बजट पास किया गया। विपिन परमार ने कहा कि कांग्रेस की बीजेपी ने कांग्रेस के विधायकों पर कोई दबाव नहीं डाला है। उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी है विपक्ष प्रदेश किस दिशा में जा रहा है इसको लेकर चिंतित है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.