सुदीप सुरजेवाला ने प्रेस कान्फ्रेंस कर सुशील गुप्ता के पक्ष में की वोट अपील…BJP पर साधा निशाना

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)-लोकसभा के चुनाव की तारीख बहुत नजदीक आ चुकी है, चुनावों की घोषणा कुछ ही दिनों में हो जायेगी। इंडिया गठबंधन से कुरुक्षेत्र लोकसभा से आप पार्टी से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है। सुशील गुप्ता लगातार कांग्रेस के नेताओ के साथ मिलकर मीटिंग सांझा कर रहे हैं और इसी क्रम में किसान भवन सुरजेवाला निवास पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुदीप सुरजेवाला से मिलने पहुंच प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया।
आम आदमी पार्टी अध्यक्ष एवं लोकसभा उम्मीदवार सुशील सुशील गुप्ता ने भाजपा जजपा सरकार पर ह*मला बोलते हुए कहा कि आज किसानों को सड़कों पर पीटा जा रहा है, महिला खिलाड़ियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है, देश व प्रदेश का युवा रोजगार के लिए हक़ मांग रहा है, बढ़ती महंगाई ने गृहणीयों की कमर तोड़ने का काम किया है, व्यापारी व छोटा दुकानदार और हरियाणा का आमजनमानस त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी का हर साथी कंधे से कंधे मिलाकर भाजपा सरकार की जड़ें उखाड़ फेंकेगा और भाजपा का कोई भी प्रत्याशी आए उसकी जमानत जब्त करके ही रहेगा।
सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस पार्टी व आप पार्टी का सांझा उम्मीदवार सुशील गुप्ता  हम सभी एक साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर कैथल हल्के व समस्त जिले से ज्यादा से ज्यादा वोटों से विजयी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला कैथल आएँगे और बड़े स्तर  पर कार्यकर्ता मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। कैथल हल्के के हर गांव व शहर के प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं की ड्यूटियाँ लगाईं जायेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.