ऐतिहासिक विदाई के साथ सशक्त नेतृत्व का समापन: मधुबन में डीजीपी ओपी सिंह को मिला भावनात्मक सम्मान

Karnal, 31 December-:हरियाणा पुलिस के महानिदेशक रहे ओपी सिंह के सेवानिवृत्त होने पर करनाल स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में एक ऐतिहासिक, भव्य और भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर केवल एक वरिष्ठ अधिकारी की विदाई नहीं था, बल्कि हरियाणा पुलिस में ईमानदार, निर्भीक और सशक्त नेतृत्व के एक युग के समापन का प्रतीक बन गया।
गार्ड ऑफ ऑनर और रस्सी से खिंची कार ने बनाया भावुक माहौल
मधुबन पुलिस अकादमी पहुंचने पर डीजीपी ओपी सिंह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उनकी कार को रस्सी से खींचकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। यह दृश्य न केवल भावनात्मक था, बल्कि पुलिस बल के भीतर उनके प्रति गहरे सम्मान, विश्वास और आत्मीयता को भी दर्शाता था।
‘रिटायर’ शब्द स्वीकार्य, लेकिन ‘टायर्ड’ नहीं: ओपी सिंह
मीडिया से बातचीत के दौरान ओपी सिंह ने अपने सेवा जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें ‘रिटायर’ शब्द से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उसमें छिपे ‘टायर्ड’ शब्द से ऐतराज है। उन्होंने कहा कि इंडियन पुलिस सर्विस में आने का जो सपना होता है, उसे उन्होंने पूरी ईमानदारी, संतोष और समर्पण के साथ जिया है। उनके अनुसार, पुलिस व्यवस्था किसी एक व्यक्ति के जाने से समाप्त नहीं होती, यह एक सतत और जीवंत प्रणाली है।
डीजीपी कभी रिटायर नहीं करता, लोग आते-जाते रहते हैं
अपने स्पष्ट और बेबाक अंदाज में ओपी सिंह ने कहा, “मैं मैन ऑफ द मोमेंट हूं। डीजीपी कभी रिटायर नहीं करता, लोग आते-जाते रहते हैं।” उन्होंने आने वाले अधिकारियों को संदेश देते हुए कहा कि अपराधियों से 36 का आंकड़ा बनाए रखना होगा, ठगों पर लगातार दबाव बनाए रखना होगा और आम जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार ही प्रभावी पुलिसिंग की असली पहचान है।
अपराध केवल पुलिस की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी
ओपी सिंह ने कहा कि अपराध से लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं हो सकती। सभ्य समाज में ठगी, बदमाशी और डर के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। यह लड़ाई सिर्फ पुलिस के गले में डाल दी गई है, जबकि समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने बताया कि आज एक्सटॉर्शन, किडनैपिंग और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग एक संगठित अपराध के रूप में उभर चुके हैं, जिनमें सोशल मीडिया, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और छोटे बदमाश मिलकर डर का माहौल बनाते हैं।
एक फोन कॉल से सिस्टम को सबसे ज्यादा नुकसान
उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि केवल एक फोन कॉल से ऐसा माहौल बना दिया जाता है जैसे सब कुछ खत्म हो गया हो। बाकी अपराध एक तरफ, लेकिन इस तरह के डर ने पूरे सिस्टम को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में अपराधियों के खिलाफ खड़े होना, आवाज उठाना और पुलिस को सूचना देना हर नागरिक का कर्तव्य है।
हर नागरिक बिना वर्दी का सिपाही
पुलिस व्यवस्था की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए ओपी सिंह ने कहा कि हर नागरिक बिना वर्दी का एक सिपाही है। नए आपराधिक कानूनों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को अपराध की जानकारी होते हुए भी वह पुलिस को सूचित नहीं करता, तो उसे भी दोषी माना जाएगा।
जूनियर अधिकारियों को संदेश: पुलिस सेवा है ड्रीम करियर
अपने संबोधन में उन्होंने जूनियर अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह अब ‘लाट साहबों’ का देश नहीं रहा। अंग्रेज जा चुके हैं और यह संस्था जनता के टैक्स के पैसों से चलती है। पुलिस का कर्तव्य है कि वह ठगों और बदमाशों को जेल तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा एक शानदार और ड्रीम करियर है, जहां समस्या सुलझाने वाले और मूल्य सृजित करने वाले अधिकारियों की सबसे अधिक आवश्यकता है।
कबीर के दोहे के साथ विदाई संदेश
अपने अंतिम वक्तव्य में डीजीपी ओपी सिंह ने संत कबीर दास की पंक्ति के साथ विदाई संदेश दिया—
“दास कबीर जतन से ओढ़ी, ज्यों की त्यों धर दीनी चदरिया।”
यह पंक्ति उनके पूरे सेवा जीवन की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को बखूबी प्रतिबिंबित करती नजर आई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

शिमला,संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.