छात्रों ने बनाया अनोखा गैजेट ! अब आप जूते से चार्ज करें मोबाइल और लैपटॉप, देखें तस्वीरें

फरीदाबाद (एकता): आजकल मोबाइल के बिना कोई भी काम पूरा नहीं होता। अक्सर कोई न कोई ट्रैवलिंग पर जाते रहते हैं। लेकिन हर किसी को वहां मोबाइल फोन चार्जिंग की परेशानी आती हैं। आज हम आपको मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने का एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इससे आप अगर कभी भी घर से जब दूर कहीं जाते हैं तो आपको कोई भी परेशानी नहीं आएंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह अनोखा आविष्कार किसी महान शख्स ने नहीं बल्कि हरियाणा जिले के फरीदाबाद के स्कूल में पढ़ रहे बच्चों ने किया। जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे।


जूते से चार्ज करें मोबाइल और लैपटॉप  

अब आप जूते से मोबाइल और लैपटॉप चार्ज कर सकते हैं। जी हां, आपने ठीक पढ़ा। कोविड के बाद लोग अपनी सेहत को लेकर सतर्क हो गए और यही वजह है कि अब वह सुबह शाम वॉक पर जाने लगे। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या मोबाइल चार्जिंग की थी। जिसे इन बच्चों ने दूर कर दिया। उन्होंने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जिसके जरिए वॉक करते समय आप अपना फोन भी चार्ज कर सकेंगे। इसमें कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स लगे हैं और शरीर के प्रेशर से बिजली उत्पन्न होती है। इससे आपकी सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होगा।

जानिए कितनी कीमत में तैयार हुआ यह डिवाइस 

गैजेट बनाने वाले छात्रों का कहना है कि उन्होंने काफी सोचा ऐसा किया बनाया जाए जिससे हर किसी को फायदा हो। इसलिए उन्होंने लोग की समस्या आसान करने और सेहत का भी ध्यान रखने के लिए यह गैजेट तैयार किया। उसके बाद उन्होंने अपने शिक्षक से इस विषय पर चर्चा की। उन्होंने एक ऐसा जूता तैयार किया जिनको पहनने के बाद मोबाइल फोन उससे चार्ज हो जाएगा। यह सिर्फ 800 रुपए से ही तैयार किया गया है। छात्रों का कहना है कि इससे सबसे बड़ा फायदा बॉर्डर पर तैनात सिपाहियों को होगा, क्योंकि उनके पास मोबाइल चार्ज करने की बहुत बड़ी समस्या है। इसीलिए इस तरह के गैजेट का निर्माण किया गया। उनका कहना है कि आने वाले समय में और भी गैजेट बनाएंगे। फिलहाल से पहला गैजेट है जो उनके स्कूल की ओर से बनाया गया।

जानें क्या है गैजेट

गैजेट एक छोटी तकनीकी वस्तु है जिसका एक विशेष कार्य है, लेकिन अक्सर इसे नयेपन के रूप में समझा जाता है। इस शब्द का मतलब होता है जुगत या जुगाड़ या मशीन। गैजेट्स को स्थिर रूप से उनके आविष्कार के समय सामान्य तकनीकी वस्तुओं की तुलना में अधिक असामान्य रूप से या चतुराई से डिजाइन किया गया समझा जाता है। गैजेट्स को कभी-कभी गिज़्मोस भी कहा जाता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यमुनानगर में 4 अक्टूबर को किसान महापंचायत, 5 हजार किसानों के जुटने का दावा

यमुनानगर-:यमुनानगर में 4 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ग्रुप की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।महापंचायत की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे।संगठन का दावा है कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों से करीब 5 हजार किसान इसमें शामिल होंगे।राकेश टिकैत के स्वागत के लिए करीब 200 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की जा...

करनाल में गूंजा कबड्डी चैंपियन का नाम, गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान सुनील मलिक का जोरदार स्वागत

करनाल-:एशियन गेम्स में ईरान को हराकर भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान सुनील मलिक के करनाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल जीतकर लौटे सुनील मलिक की एक झलक पाने के लिए खेल प्रेमियों और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। फाइनल में पिछड़ने के बाद...

पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज हुआ पैक, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने बढ़ाया पहरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।मैक्लोडगंज,धर्मशाला,धर्मकोट और भागसू में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से निपटने...

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला,CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और देशद्रोह का केस चलाने की मांग

शिमला/संजू-:कांग्रेस के शिमला ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।हिमराल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बनी चयन समिति की संरचना और निर्वाचन आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण पर...

कबड्डी खिलाड़ियों की प्राइज मनी पर सीएम से होगी बात,खिलाड़ियों की मांग पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने खेलों को युवाओं को नशे से दूर रखने का महत्वपूर्ण जरिया बताया। वहीं एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.