अम्बाला, 23 जनवरी (TSN)-केंद्र सरकार द्वारा जारी सुकन्या समृद्धि योजना के 10 साल पूरे हो गए हैं। इस योजना का अंबाला में भी हजारों लोग लाभ उठा रहे हैं। इस योजना को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2015 को लॉन्च किया गया था। इसमें 0 से 10 वर्ष की बालिकाओं के खाते खोले जाते हैं। वही लाभार्थियों का उनके परिजनों में सरकार की योजना पर आभार व्यक्त किया है.सरकार की ये योजना बेहद कल्याणकारी है.उन्होंने कहा कि अनेक लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं तथा अन्य लोगों को भी इस योजना में अपना सहयोग करना चाहिए.
योजना के लाभार्थियों ने कहा कि सरकार की ये योजना बेहद कल्याण कारी है.उन्होंने कहा कि अनेक लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और अन्य लोगों को भी इस योजना में अपना सहयोग करना चाहिए तथा इसे अपनाना चाहिए. यह आर्थिक रूप से भी मजबूत करने वाली योजना है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस योजना के लिए आभार व्यक्त किया।
हरियाणा सर्कल अंबाला मंडल के सीनियर सुपरिटेंडेट विजय कुमार ने बताया कि अंबाला मंडल में यमुनानगर, पंचकूला व अंबाला शामिल है। आज ही के दिन 2015 में प्रधानमंत्री ने पानीपत से इस स्कीम को लॉन्च किया था। इस स्कीम में सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है। एक साल में 1.50 लाख रुपए जमा करवाए जा सकते हैं। 21 साल इस स्कीम की मैचयोरिटी अवधि है। इस स्कीम में जमा करवाए जाने वाला पैसा टैक्स फ्री है। सभी डाकघरों में यह स्कीम लागू है। आज तक अंबाला मंडल में 1 लाख 16 हजार 500 खाते खोले जा चुके हैं।
