Shimla,15 July-हिमाचल प्रदेश में हालिया आपदा ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया है और राज्य को अब तक लगभग 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज देने की मांग की है।
नरेश चौहान ने कहा कि आपदा ने प्रदेश के कई हिस्सों को बुरी तरह प्रभावित किया है,जिनमें मंडी जिले का सिराज क्षेत्र सबसे अधिक नुकसान झेलने वालों में शामिल है।उन्होंने मांग उठाई कि जिन लोगों के घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं,उन्हें नए घर बनाने के लिए वन भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए।
भाजपा के सातों सांसदों से अपील की
नरेश चौहान ने भाजपा के सातों सांसदों से अपील की कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के समक्ष आवाज़ उठाएं।चौहान ने कहा कि राज्य सरकार राहत और पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है,लेकिन इस मुश्किल वक्त में केंद्र से मदद मिलना बेहद जरूरी है।
—
