Delhi,15 July-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की और हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को देखते हुए राज्य की ऋण सीमा बढ़ाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को हालिया बरसात से राज्य में हुए व्यापक नुकसान की जानकारी दी और केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की।उन्होंने कहा कि लगातार आपदाओं से प्रदेश पर वित्तीय बोझ बढ़ा है और पुनर्वास व पुनर्निर्माण कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऋण सीमा में वृद्धि आवश्यक है।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्रालय में लम्बित कई महत्वपूर्ण मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार राज्य की जरूरतों को समझते हुए हरसंभव सहयोग देगी।
