हिमाचल में बरपा मानसून का कहर.. 1444 करोड़ का नुकसान, 1091 सड़कें ठप

Shimla,27 August -हिमाचल प्रदेश में 24 से 26 अगस्त तक हुई मूसलधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। जगह-जगह भूस्खलन, सड़कों का धंसना और नदियों में उफान आने से पुल व भवन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी दी कि सिर्फ तीन दिनों में ही प्रदेश को करीब 158 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। भारी बारिश के चलते 1091 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं, वहीं 7 पुल क्षतिग्रस्त और 2 पुल बह गए हैं। राहत कार्यों के लिए 912 मशीनें तैनात की गई हैं।उन्होंने बताया कि कुल्लू जिले में लगभग 30 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। मनाली को पुरानी मनाली से जोड़ने वाला मनालसू पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। यहां करीब 257 किलोमीटर सड़क नेटवर्क प्रभावित हुआ है, जिसमें 10 किलोमीटर सड़क पूरी तरह बह गई। इसी तरह कांगड़ा जिले में भी 30 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।पूरा मानसून सीजन मिलाकर अब तक लोक निर्माण विभाग को 1444.56 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसमें 5667 किलोमीटर सड़कें और 70 पुल प्रभावित हुए हैं। मंत्री ने कहा कि राहत व बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कई सड़कें अस्थायी रूप से खोल दी गई हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश से कार्य में बाधा आ रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.