हिमाचल के स्वास्तिक वशिष्ठ ने CBSE दसवीं में 99.6% अंक हासिल कर रचा इतिहास

धर्मशाला,पालमपुर(TSN)–हिमाचल प्रदेश के नूरपुर के मेधावी छात्र स्वास्तिक वशिष्ठ ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में 99.6% अंक प्राप्त कर राज्य भर में गौरव का विषय बन गए हैं।यह असाधारण उपलब्धि उनके निरंतर प्रयास,परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा है।

संघर्ष और अनुशासन से मिली कामयाबी

स्वास्तिक ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी निष्ठा से मेहनत की और हर विषय में संतुलन बनाए रखा।वह अब नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और भविष्य में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं।उनके मुताबिक,”सपने पूरे करने के लिए मेहनत और निरंतरता सबसे बड़ा हथियार हैं।

पिता की आँखों में गर्व और खुशी

स्वास्तिक के पिता संदीप वशिष्ठ ने बताया कि बेटे की मेहनत शुरू से ही साफ नजर आती थी,पर इतने ऊँचे अंक आएंगे, इसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।उन्होंने कहा,”स्वास्तिक ने अपने संकल्प और अनुशासन से हमारा सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

“माँ ने दी संबल और विश्वास

माँ स्वाति वशिष्ठ ने बताया कि उन्होंने हमेशा बेटे को अपने फैसले खुद लेने की आज़ादी दी और पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया।उनके अनुसार,”स्वास्तिक की इस सफलता में स्कूल के शिक्षकों का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन बेहद अहम रहा है।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई।सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का बहाव अचानक कई...

एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली शिवानी का अंबाला मंडल में हुआ भव्य सम्मान

अंबाला-:अंबाला मंडल की होनहार मुक्केबाज़ एवं भारतीय रेल की CCTC खिलाड़ी शिवानी ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश,भारतीय रेल और अंबाला मंडल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने के...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि जैसी घटनाओं की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

शिमला,संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 और 31...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि में उल्लेखनीय इजाफा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.