102 की उम्र में भी निभाई राष्ट्रभक्ति की अंतिम शपथ: फौजी ने देहदान कर रचा इतिहास

Mandi,dharamveer(TSN)–मंडी के सरकाघाट उपमंडल के गांव सरस्कान निवासी और जेल रोड,मंडी शहर में रहने वाले सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन अच्छर सिंह ने 102 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।लेकिन उनकी अंतिम इच्छा ने उन्हें मृत्यु के बाद भी जीवित कर दिया– उन्होंने अपना पार्थिव शरीर श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक को देहदान के रूप में समर्पित किया।

एक जीवन,जो युद्ध से मानव सेवा तक समर्पित रहा 12 अप्रैल 1923 को जन्मे अच्छर सिंह ने 1940 से 1969 तक भारतीय सेना में सेवाएं दीं।उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटिश इंडियन आर्मी के सिग्नल कोर में बसरा,काहिरा,सिसिली और रंगून जैसे युद्धक्षेत्रों में बहादुरी दिखाई।1965 के भारत-पाक युद्ध में भी उनका योगदान अविस्मरणीय रहा।उन्हें रक्षा पदक 1965 सहित कुल 8 वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

सेवा से सेवानिवृत्ति नहीं होती

रिटायरमेंट के बाद भी वे देशसेवा से दूर नहीं हुए।उन्होंने जालंधर और आईआईटी कानपुर में एनसीसी प्रशिक्षक के रूप में युवाओं को अनुशासन और देशभक्ति की शिक्षा दी।वर्ष 2007 में उन्होंने देहदान का निर्णय लिया था – पहले यह IGMC शिमला के लिए था,जिसे बाद में नेरचौक मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किया गया।

परिवार ने निभाई सेवा की विरासत

उनके पुत्र एम.सिंह (सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी) ने बताया कि पिता की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए,परिवार ने गांववालों और रेडक्रॉस संस्था की सहायता से पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया,ताकि वह चिकित्सा अनुसंधान और प्रशिक्षण में काम आ सके।

एक फौजी की अंतिम सलामी:मौत के बाद भी देश के काम आया

सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन अच्छर सिंह का जीवन इस बात का प्रमाण है कि देशसेवा केवल युद्धभूमि तक सीमित नहीं होती।उन्होंने यह दिखाया कि सेवा शरीर के समाप्त होने के बाद भी जारी रह सकती है।उनका जीवन और देहदान आने वाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष, समर्पण और सेवा का प्रतीक बन गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे। देर रात...

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है।दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक के...

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल(केएनएच)से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया...

मैक्लोडगंज पहुंचीं अभिनेत्री नीना गुप्ता, दलाई लामा से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

राहुल चावला,धर्मशाला-:तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के लिए देश-विदेश से लोगों के मैक्लोडगंज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता नीना गुप्ता भी धर्मशाला के मैक्लोडगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।मुलाकात के दौरान नीना...

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर सुरक्षा,यातायात,...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.