Ambala,29August-लगातार पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते अंबाला की टांगरी नदी उफान पर है। नदी में 30 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद निचले इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है। हालात बिगड़ते देख लोग अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित ठिकानों की ओर जा रहे हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया और प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
अंबाला की टांगरी नदी में छोड़े गए 30 हज़ार क्यूसेक पानी के बाद आसपास के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। पानी का स्तर बढ़ने के साथ ही लोग डर के साए में अपने घरों से सामान निकालकर ऊँचे स्थानों की ओर जा रहे हैं।कोई अपने सामान को ऊँचे बंधों पर पहुँचा रहा है,तो कुछ परिवार ऊँचाई पर बने मकानों में शरण ले रहे हैं।2023 की बाढ़ झेल चुके स्थानीय लोग इस बार फिर से डरे हुए हैं और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।हालात की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जिला प्रशासन के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निचले इलाकों को खाली करवाने और बचाव कार्यों को तेज़ करने के आदेश दिए। विज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में लोगों की जान-माल का नुकसान न हो।
