केंद्र सरकार किसानों की समस्या को हल न करके समय बढ़ा रही: अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 19 फरवरी- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से प्रेस वार्ता की। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल रंगा और अंबाला लोकसभा उपाध्यक्ष सुरेंद्र राठी मौजूद रहे। अनुराग ढांडा ने कहा की हरियाणा की खट्टर सरकार ने किसान आंदोलन का बहाना बनाकर पूरे हरियाणा को बंधक बनाने का काम कर रखा है। पूरे हरियाणा के लोगों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है। उनकी आवाजाही में रुकावट पैदा की जा रही है। आम आदमी पार्टी जनता को हो रही परेशानियों के पक्ष में नहीं है। आम आदमी पार्टी इसका समर्थन नहीं करती है।

खट्टर सरकार ऐसा जानबूझ कर रही है- अनुराग ढांडा 

उन्होंने कहा की खट्टर सरकार ऐसा जानबूझ कर रही है। 15 फरवरी को किसान संगठनों ने साफ कर दिया था कि 19 तारीख तक वे दिल्ली कूच नहीं करेंगे। अगर इसके बाद बातचीत विफल रहती है तो दिल्ली कूच करेंगे। 15 से 19 फरवरी तक सरकार को पता था कि किसान दिल्ली कूच नहीं करेंगे। किसान नेताओं ने 21 फरवरी तक का समय देने की बात कही थी, इसके बावजूद भी खट्टर सरकार ने 7 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया, वहीं बॉर्डर को भी पूर्ण रूप से सील कर दिया गया।

खट्टर सरकार ने किसान आंदोलन का बहाना बनाकर प्रदेश की जनता के मन में किसानों के प्रति दुर्भावना भरने की कोशिश की- अनुराग ढांडा 

उन्होंने कहा की खट्टर सरकार ने किसान आंदोलन का बहाना बनाकर प्रदेश की जनता के मन में किसानों के प्रति दुर्भावना भरने की कोशिश की जा रही है। सात जिलों के 70 से 80 प्रतिशत लोग इंटरनेट की सेवा से वंचित हैं। ऑनलाइन लेनदेन पूरी तरह से ठप है। व्यापारी रोजाना करोड़ों का घाटा झेल रहे हैं। वहीं सेल में भी 50 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है।

बसों के अंदर ई टिकटिंग का सिस्टम बंद हो गया है- अनुराग ढांडा 

उन्होंने कहा की बसों के अंदर ई टिकटिंग का सिस्टम बंद हो गया है। हरियाणा रोडवेज के 40 प्रतिशत यात्री कम हो गए हैं। जिससे रोडवेज को भी काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा की सीबीएसई की बोर्ड की परिक्षाएं चल रही हैं। इंटरनेट नहीं चलने से युवाओं की परीक्षा भी बाधित हो रही है। एचएसएससी की परीक्षाओं में भी बाधा आ रही है।

लाखों लोग राशन नहीं ले पा रहे- अनुराग ढांडा 

उन्होंने कहा कि सात जिलों में 10 लाख लोग पीडीएस स्कीम के तहत राशन डिपो पर राशन लेने का काम करते हैं। जिस तरीके से मोदी सरकार तानाशाही तरीका अपना रही है। इस कारण लाखों लोग राशन नहीं ले पा रहे हैं। वहीं सरकारी पोर्टल भी पूरी तरह से ठप पड़े हैं। वहीं हाईवे पर मौजूद ढाबों का काम 65 फीसदी तक कम हो गया है। इस कारण ढाबों पर भी छंटनी शुरू हो जाएगी। वहीं कारोबारियों को ढाई हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है।

दिल्ली से चंडीगढ़ की फ्लाइट का रेट भी 17 हजार रुपए हो चुका है- अनुराग ढांडा 

उन्होंने कहा की दिल्ली से चंडीगढ़ की फ्लाइट का रेट भी 17 हजार रुपए हो चुका है। ट्रेन के अंदर के किराया महंगा हो गया है। वहीं बीजेपी सरकार ये नैरेटिव भी फैलाने की कोशिश कर रही है कि एमएसपी की मांग केवल पंजाब के किसानों की मांग है। जबकि हरियाणा का एक एक किसान इस आंदोलन के साथ खड़ा है। प्रदेश के हरेक गांव में किसानों पर हो रहे अत्याचार की चर्चा होनी शुरू हो गई है।

हजारों लोगों को परेशानी में डाल रखा है- अनुराग ढांडा 

उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री खट्टर को सुझाव देना चाहता हूं कि किसान जब शांतिपूर्ण तरीके से केंद्र सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं तो नाजायज तरीके से लोगों को इंटरनेट से दूर रखना, स्टेट हाईवे को बंद कर रोजाना हजारों लोगों को परेशानी में डाल रखा है। मुख्यमंत्री खट्टर को तानाशाही रवैया छोड़कर जनता को हो रही परेशानी के हल के बारे में सोचना चाहिए।

हरियाणा के किसान भी एमएसपी चाहते हैं- अनुराग ढांडा 

उन्होंने कहा की हरियाणा के किसान भी एमएसपी चाहते हैं और हरियाणा में भी किसानों की मुख्य मांग एमएसपी है। खट्टर सरकार से अनुरोध करते हैं कि सातों जिलों से इंटरनेट बैन हटाया चाहिए। किसानों के आंदोलन को बातचीत से समाधान तलाशने की कोशिश करें। अगर किसानों पर दमन करेंगे तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी।

रकार किसानों के साथ कोई ठोस कदम न उठाकर सिर्फ बातचीत कर रही है- अनुराग ढांडा 

उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित हो सके कि किसानों को एमएसपी का फायदा पहुंचे और इसके लिए केंद्र सरकार सी2 + 50 प्रतिशत को लागू कर सकती थी, लेकिन सरकार किसानों के साथ कोई ठोस कदम न उठाकर सिर्फ बातचीत कर रही है। ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार सिर्फ समय को आगे बढ़ाना चाहती है और किसानों की समस्या को हल न करके समय को बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने...

अंबाला में जल्द शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अंबाला-:अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। खास बात यह होगी...

परवाणू से नीचे जाकर प्रदेशहित की बात करें भाजपा नेता: सीएम सुक्खू; प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर जाएंगी देउरी स्कूल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक प्रदेश को नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को प्रदेशहित की बात करने के लिए परवाणू...

48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में बंद 138 सड़कों को अगले 48 घंटे के भीतर बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क बहाली के लिए विभाग...

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.