Ambala,5 September-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के साथ यमुना किनारे बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।
पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि हर साल हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित होते हैं, लेकिन सरकार और स्थानीय प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित लोगों की मदद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी प्रशासन डरा रहा है। दलाल ने कहा कि सरकार को तत्काल मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए और प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करनी चाहिए।दलाल ने भाजपा नेताओं और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यमुना में अवैध खनन ने हालात को और गंभीर बना दिया है। अगर यह खनन रोका जाता तो इतनी बड़ी तबाही नहीं होती। उन्होंने कहा कि अब समय राजनीति का नहीं, बल्कि आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने का है। कांग्रेस पार्टी इस संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है।
वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि प्रभावित लोगों को सरकार और प्रशासन की ओर से अब तक कोई मदद नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि 2023 में आई आपदा का मुआवजा भी अभी तक नहीं दिया गया और इस बार हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। अधाना ने सरकार से अपील की कि वह प्रदेश की जनता पर रहम करे और तात्कालिक मदद उपलब्ध कराए।
