विबी-जी रामजी योजना का लाभ उठाए सरकार, दुष्प्रचार छोड़ बेहतर क्रियान्वयन पर दे ध्यान: जयराम ठाकुर

मंडी-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार को विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (विबी-जी रामजी) योजना को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना है कि योजना के संबंध में सरकार द्वारा लगाए गए दिहाड़ी में कमी, अनुदान घटाने और प्रशासनिक खर्च कम किए जाने जैसे आरोप तथ्यहीन साबित हुए हैं।

मंडी से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि राज्य सरकार योजना को गंभीरता से लागू करती है तो बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मिलने वाली 20 प्रतिशत “परफॉर्मेंस ग्रांट” का लाभ भी हिमाचल प्रदेश को मिल सकता है।उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने प्रदर्शन आधारित अनुदान को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया है और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ही राज्य को इसका लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही विबी-जी रामजी योजना का विरोध कर रही है और बिना प्रावधानों को समझे इसके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के मंत्री भी तथ्यों की अनदेखी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।जयराम ठाकुर ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश को चालू वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों के लिए 1203 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 300 करोड़ रुपये अधिक है। उन्होंने यह भी कहा कि योजना के तहत मिलने वाली दिहाड़ी मनरेगा से अधिक है।नेता प्रतिपक्ष के अनुसार,विबी-जी रामजी योजना में प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आश्रय स्थल,तटबंध,बाढ़ नियंत्रण संरचनाएं,पुनर्वास कार्य और वनाग्नि प्रबंधन जैसे कार्यों का प्रावधान है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं की चुनौती को देखते हुए सरकार को इन प्रावधानों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।उन्होंने कहा कि योजना में रोजगार की पारदर्शिता,समय पर भुगतान,रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन करने तथा निर्माण कार्यों में केंद्र की हिस्सेदारी बढ़ाने जैसे प्रावधान शामिल हैं।उनके अनुसार,सरकार को राजनीतिक बयानबाजी छोड़कर योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर ध्यान देना चाहिए ताकि प्रदेश और ग्रामीण क्षेत्रों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.