नाहन : देवेंद्र कुमार ( TSN)-सिरमौर जिला में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पंजोड गांव में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। दरसल यहां करीब 100 सालों के बाद शांत महापर्व का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में जिला के विभिन्न इलाकों से लोग पहुंचे हुए हैं।
परंपरा अनुसार इस इलाके में नए मंदिर के निर्माण के बाद शांत महापर्व का आयोजन किया जाता है पंजोड गांव में ग्रामीणों द्वारा लाखों रुपए की लागत से विकसित महाराज की नई मंदिर का पहाड़ी शैली में निर्माण किया गया है और उसी उपलक्ष्य पर यहां 2 दिवसीय शांत महापर्व का आयोजन हो रहा है।स्थानीय लोगो ने बताया नाया व पंजोड गांव के लोगों संयुक्त रूप से शांत महापर्व का यहां आयोजन किया है और दोनों गांव के युवाओं ने इस आयोजन को करने में अहम भूमिका निभाई है उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सिरमौर जिला के अलग-अलग इलाकों सैंकड़ों गांव से लोगों को आमंत्रित किया गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 100 सालों के बाद शांत महापर्व का आयोजन यहां पर किया जा रहा है और विधिवत नए मंदिर में देवमूर्ति की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर के निर्माण पर करीब एक करोड रुपए की राशि खर्च की गई है और यह सब राशि लोगों ने अपनी स्वेच्छा से दी है साथ ही मंदिर निर्माण में करीब 3 वर्ष का समय लग गया।
