8 दिसंबर, यमुनानगर —-हथिनी कुंड बैराज सैलानियों से गुलजार है। हाथनीकुण्ड बैराज के पास पर्यटकों का मेला लगा है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान उत्तराखंड, हिमाचल के पर्यटक यहां की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। रविवार के दिन लोग यहां बोटिंग का मजा ले रहे हैं, खूब खाती रहे हैं।
दिल्ली,मुंबई, उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तराखंड के अलावा सीएम सिटी से भी आ रहे टूरिस्ट
राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाले हथिनीकुंड बैराज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। रविवार के दिन यहां का दृश्य पूरी तरह से बदल जाता है। उसकी वजह है हथिनीकुंड बैराज को टूरिस्ट प्लेस के तौर पर स्थापित करना। रविवार के दिन हथिनी कुंड बैराज के पास एक तरह से मेला लग जाता है। यहां नात शरीफ आसपास से पर्यटक यहां के मनोहर दृश्य को देखने आते हैं। बल्कि दिल्ली मुंबई और उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के पर्यटक यहां दिल और दिमाग को सुकून देने के लिए पहुंचते हैं। जिस हथिनीकुंड बैराज से डायवर्ट किए गए पानी से दिल्ली की प्यास बुझती है। आजकल उस पानी पर लोग वोटिंग का नजारा ले रहे हैं। मोटर बाइक पर बैठकर पर्यटक पुणे जैसी फीलिंग लेते है। राजस्थान में ऊंट जितना लोकप्रिय है उस ऊंट की सवारी हथिनीकुंड बैराज पर पर्यटक मौज मस्ती के तौर पर कर रहे हैं। रविवार के दिन पर्यटकों की हथीनीकुंड बैराज पर भरमार होती है। यहां की शांति, हरियाली और मौज मस्ती के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं। सीएम सिटी लाडवा से भी पर्यटक का हथिनीकुंड से ख़ास कनेक्शन है यही वजह है कि लोग यहां घूम कर खूब आनंद ले रहे हैं। रेडी फड़ीवाले इन दिनों खूब चांदी कूट रहे हैं। उनकी टिक्की चाट और गन्ने का रस खूब बिक रहा है। हरियाणा सरकार ने हथिनी कुंड बैराज को एक पर्यटक के तौर पर विकसित करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। हथिनीकुंड बैराज के पास एक सुंदर से पार्क का निर्माण भी कराया है। टूरिस्ट यहां की साफ सफाई की भी काफी सराहना कर रहे हैं। यही वजह है कि आज हथिनीकुंड बैराज पर पर्यटक खींचे चले आते हैं और आने वाले दिन में हथिनीकुंड बैराज की तस्वीर और भी सुंदर हो जाएगी।
