/ Aug 30, 2026

विधानसभा में उठा पंजाब में HRTC बसों में तोड़फोड़ का मामला…होशियारपुर के दस रूट पर बसों के संचालन पर रोक

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-पंजाब में हिमाचल प्रदेश की HRTC बसों में भिंडरावाले के पोस्टर,झड़े लगाने और पथराव का मामला लगातार तुल पकड़ता जा रहा है।हिमाचल प्रदेश प्रदेश सरकार ने होशियारपुर बॉर्डर पर दस बस रूटों के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी है।बुधवार को मामला विधान सभा सदन में भी उठा। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेने की बात कही और मुख्यमंत्री से पंजाब सरकार से बात करने को कहा ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और दोनों राज्यों के बीच सौहार्द बना रहे।

विपक्ष ने मामले को गंभीरता से लेने की कही बात

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मामला काफी गंभीर है और हिमाचल प्रदेश में पंजाब के कुछ लोग आकर शांति खराब कर रहे और कानून व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं, ऐसे में सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। पूर्व सरकार के समय में भी धर्मशाला में खालिस्तानी नारे लिखे गए थे और झंडे लगाए गए थे जिस पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई की। पंजाब से लोगों को उठाया और जेल में डाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पंजाब के सीएम से बात करे और मामले को शांत करवाए।

CM सुक्खू ने पंजाब के CM से की बात

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि उनकी पंजाब मुख्यमंत्री से बात हुई है।हिमाचल परिवहन निगम की बसों को पंजाब में सुरक्षा मिलेगी।मुख्यमंत्री पंजाब ने सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।दोनों राज्यों के डीजीपी स्तर पर भी वार्ता होगी।मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बसों पर पथराव और अशांति फैलाने वालों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।सुखविंदर सिंह ने कहा कि हम सभी धार्मिक गुरुओं का सम्मान करते हैं,लेकिन माहौल खराब करना अनुचित है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.