ऊना,राकेश(TSN)-रील बनाने का नशा इस दिनों युवा वर्ग पर सर चढ़कर बोल रहा है,लेकिन यह नशा कभी कभी इतना खतरनाक होता है कि आपकी जान भी ले सकता है । इसकी एक बानगी दिखाई दी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में ,जहां एडवेंचर्स रील बनाने के चक्कर में दो नौजवानों की जान चली गई ।
पुलिस ने डॉग स्क्वायड और ड्रोन से मदद से बरामद की लाश
पुलिस के अनुसार ऊना के अंब मंडल के चार दोस्त मंगलवार शाम को जंगल की एक खड्ड में नहाने गए थे,जहां वो एडवेंचर रील बनाने के चक्कर में पहाड़ पर चढ़ गए।लेकिन रील को एडवेंचर बनाने के प्रयास में दो नौजवान पहाड़ी से गिर गए,जिसमें से एक नौजवान तो नीचे खड्ड में गिर गया , जबकि एक नौजवान पहाड़ी के बीच में फंस गया।जिसकी बाद में हस्पताल में मौत हो गई,जबकि खड्ड में गिरे दूसरे नौजवान की तलाश मंगलवार शाम को अंधेरा छाने के कारण सम्भव नहीं हो सकी , इसीलिए बुधवार सुबह पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड और ड्रोन के जरिए उसकी तलाश शुरू की गई ।आखिरकार पुलिस को डॉग स्क्वायड की सहायता से दूसरे नौजवान के खड्ड में होने का पता चला।जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दूसरे नौजवान के शव को खड्ड के पानी से बाहर निकाला।पुलिस ने मृतक नौजवानों के दोस्तों से पूछताछ और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स की पड़ताल के बाद हादसे में रील बनाने की सनक को दोनों नौजवानों की मौ.त का कारण बताया।बहरहाल पुलिस ने माता पिता को अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों की पर्याप्त जानकारी रखने और ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया और बच्चों को समय समय पर जागरूक किए जाने की जरूरत की बात कही ।
