Dharamshala,Rahul(TSN)-धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले आईपीएल मुकाबले को देखने के लिए भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे।मैच से पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।शाम 5 बजे स्टेडियम के गेट खोल दिए गए थे,और दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था।
पर्यटक और स्थानीय लोग इस खास मैच का लुत्फ उठाने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे।धर्मशाला के खूबसूरत वातावरण और पहाड़ियों के बीच क्रिकेट का अनुभव उन्हें और भी खास लग रहा था।हालांकि,मैच शुरू होने से कुछ ही समय पहले बारिश ने दस्तक दे दी,जिससे टॉस में देरी हो गई।खबर लिखे जाने तक बारिश जारी थी और आयोजन टीम हालात पर नजर बनाए हुए थी।पर्यटकों ने बताया कि वे खास तौर पर धर्मशाला के अद्भुत क्रिकेट मैदान और रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए आए हैं।उनका कहना है कि बारिश भले ही रुकावट बनी हो, लेकिन माहौल बेहद रोमांचक है और वे मैच का आनंद लेने को तैयार हैं।
