राजस्व मंत्री और कानूनगो-पटवारी संघ की मुलाकात बेनतीजा, स्टेट काडर में जाने को लेकर अड़ा पेच

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में कानूनगो-पटवारी को स्टेट काडर में लाने को लेकर कानूनगो-पटवारी और प्रदेश सरकार के बीच गतिरोध जारी है. प्रदेश में बीती 15 जुलाई से पटवारी और कानूनगो ने ऑनलाइन सेवाएं देनी बंद कर दी है. बीच का रास्ता निकालने के लिए कानूनगो-पटवारी संघ ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से मुलाकात की. मगर दोनों पक्षों के बीच बैठक बे नतीजा रही. वहीं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्पष्ट किया है कि कानूनगो-पटवारी को स्टेट काडर में लाने के फैसले पर सरकार स्थिर है. नोटिस की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का कहना ये 
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कानूनगो-पटवारी संघ के साथ बैठक हुई. बैठक में संघ के पदाधिकारी स्टेट काडर में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन्हें सोच-समझकर स्टेट काडर में शामिल करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनहित में यह फैसला किया है. राज्य सरकार अब इस फैसले से पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हो रहा है. इस फैसले का असर न तो उनके प्रमोशन और न उनकी सीनियरिटी पर पढ़ रहा है. ऐसे में राज्य सरकार अपने फैसले पर अडिग है. उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों ने दोबारा ऑनलाइन काम शुरू नहीं किया, तो राज्य सरकार नियमों के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाएगी.
दरअसल हिमाचल प्रदेश सरकार ने कानूनगो-पटवारी को स्टेट काडर में लाने का फैसला लिया है. राज्य सरकार के इसी फैसले का विरोध किया जा रहा है. विरोधस्वरूप कानूनगो-पटवारी ने सभी तरह के ऑनलाइन काम बंद किए हुए हैं. इस संबंध में काम पर वापस लौटने के लिए राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया था.
वामपंथी अच्छे मित्र… देश के विकास के लिए कर रहे है काम
वहीं प्रदेश में यूनिवर्सल कार्टन लागू होने के बाद छिड़े विवाद को लेकर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर पलटवार किया है. बीते दिनों भाजपा ने प्रदेश सरकार पर वामपंथी मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए जल्दबाजी में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने का आरोप लगाया था. भाजपा पर पलटवार करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि वामपंथी अच्छे मित्र है वह देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते हैं और देश के लिए खतरनाक है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में यूनिवर्सल कार्टन लागू होने से बागवान खुश है. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता प्रदेश के आम बागवानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता स्पष्ट करें क्या भाजपा प्रदेश में यूनिवर्सल कार्टन के विरोध में है? जगत सिंह नेगी ने कहा कि जो लोग वजन में गड़बड़ कर के लाभ उठा रहे थे सिर्फ़ वही लोग यूनिवर्सल कार्टन का विरोध कर रहे हैं
वहीं बीते रोज़ हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में कई इलाकों में फ्लैश फ्लड से बड़ा नुकसान हुआ है. इसके चलते कई इलाकों में यातायात भी बाधित हो गया. इसको लेकर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बीते रोज़ भारी बारिश दर्ज की गई. इसके चलते रिस्पा गांव के साथ और नाको के पास फ्लैशफ्लड आ गया. इसके अलावा निगुलसेरी में भी लैंडस्लाइड पॉइंट एक्टिव हो गया है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि NHAI के कर्मचारी जान जोखिम में डालकर लगातार नेशनल हाईवे को साफ कर रहे हैं. इसके अलावा निगुलसेरी में राइट बैंक से भी सड़क बनाने को कहा गया है, लेकिन इसमें वक्त लगेगा. जगत सिंह नेगी ने कहा कि ज्यादातर सड़कों को खोल दिया गया है सभी विभागों के लोग व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ अभियान में भाजपा सुक्खू के साथ, लेकिन अपने ही फरमानों पर अडिग नहीं है सीएम – जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर- चिट्टे और नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए प्रदेश की सुक्खू सरकार के अभियान को भाजपा का भी सहयोग मिल गया है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चिट्टे जैसे नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का साथ की हामी भरी है। इस दौरान...

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 1 जून से शुरू होगा ‘चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2’

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि प्रदेश में 1 जून से 20 अगस्त तक “चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2” चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य...

प्रधानमंत्री मोदी लाइव जुड़े, “जय सोमनाथ” के जयघोषों से शिवमय हुआ वातावरण

करनाल : आस्था, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब करनाल में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भव्य रूप से मनाया गया।श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण मुख्य...

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.