दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि राजधानी में 9 केस सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक एम्स ने मरीजों के लिए बिस्तर आरक्षित कर दिए हैं। इनमें से 8 मरीज ऑक्सीजन बेड पर भर्ती किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राजधानी में हर दिन संक्रमण के औसतन 3-4 मामले सामने आ रहे हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि सरकार कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अस्पतालों में मरीजों के लिए जरूरत के हिसाब से बेड लगाए गए हैं। एम्स के आपातकालीन विभाग में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा हर वार्ड में अतिरिक्त दो-दो बिस्तर को आरक्षित करने का फैसला किया गया है। यह बिस्तर ड्यूटी अधिकारी के प्रशासनिक नियंत्रण में होंगे। बेड का पुनर्वितरण करना संबंधित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी।
