/ Jul 07, 2026

केंद्र सरकार के बजट में हिमाचल के लिए कुछ नहीं- जगत सिंह नेगी

शिमला : चन्द्रिका ( TSN)– हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बजट को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की बीते 10 साल में जिस तरह की कार्यशाली रही है, उससे पहले हिमाचल प्रदेश को किसी तरह की उम्मीद नहीं थी. यह बजट ‘मोदी बचाओ, बीजेपी बचाओ’ वाला बजट है. केंद्र सरकार के बजट में सिर्फ और सिर्फ ऐसे राज्यों को मदद दी गई है, जो एनडीए सरकार में सहयोगी दल हैं. उन्होंने कहा कि यह सरकार की ओर से अपनी बैसाखियों को मदद देने के जैसा है.
जगत सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में सिर्फ बिहार और आंध्र प्रदेश की मदद की गई है. हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय बजट में कुछ भी नहीं मिला. हिमाचल प्रदेश सरकार को पहले भी मोदी सरकार के बजट से कोई उम्मीद नहीं थी. देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि PM मोदी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. हिमाचल प्रदेश आकर भी उन्होंने बड़ी-बड़ी बातें की. सेब बागवानों के उत्थान की बात कही, लेकिन वास्तव में किया कुछ भी नहीं किया. उन्होंने कहा कि आज गैर एनडीए दलों वाली राज्य सरकारों पर हमला साधा जा रहा है. यह संघीय ढांचे के लिए सही नहीं है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.