भावना,कुरुक्षेत्र(TSN): शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के कई पदाधिकारियों की कुरुक्षेत्र ब्रह्मरोवर पर स्तिथ एक निजी कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में पंचकूला में तीन दिवसीय किसान महापड़ाव को लेकर चर्चा की गई।
किसान नेताओं ने बताया एसकेएम के आह्वान पर 26 नवंबर से 28 तक पूरे देश के अंदर सभी राजधानियों पर तीन दिवसीय किसान महापड़ाव किया जा रहा हैं, जिसको लेकर शुक्रवार को यह बैठक बुलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पर्व भी वह पंचकूला में ही मनाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें कई मुद्दे रखे गए हैं एसपी का भी एक अहम मुद्दा रहेगा।
