इस दिन रणदीप और लिन लैशराम मुंबई में देंगे ग्रैंड Wedding रिसेप्शन, जानें कौन सी बड़ी हस्तियां करेंगी शिरकत

मुंबई (एकता): रणदीप हुड्डा भारतीय अभिनेता हैं जो हिन्दी फिल्मों में नज़र आते हैं। हाल ही में वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधे। कपल ने 29 नवंबर, 2023 को एक ट्रेडिशनल वेडिंग फंक्शन में फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाजों से शादी की। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। फैंस उनकी जोड़ी पर खूब प्यार बरसा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक रणदीप और लिन 11 दिसंबर 2023 में वेडिंग रिसेप्शन होस्ट कर रहे हैं, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।


रणदीप-लिन मुंबई में पार्टी करेंगे होस्ट

बताया जा रहा है कि कपल रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम मुंबई में एक स्टार-स्टडेड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट कर रहे हैं। 11 दिसंबर, 2023 को इस रिसेप्शन पार्टी में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा इंडस्ट्री के दोस्त भी शामिल होंगे।  अपनी शादी की तरह रणदीप और लिन ने अपने रिसेप्शन में भी ट्रेडिशनल एथनिक मणिपुरी आउटफिट पहनने की सोच रहे हैं। हालांकि वेन्यू के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

 

जानें पार्टी में कौन-कौन से सितारे हो सकते हैं शामिल?

बता दें कि रिसेप्शन में सितारों की लिस्ट काफी लंबी बताई जा रही हैं। रणदीप ने कई बड़ी सितारों के साथ फिल्में की हैं। सलमान खान से लेकर ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा तक के साथ कई अहम रोल निभाए हैं।


कपल ने आफ्टर वेडिंग पार्टी की झलक की थी शेयर

शादी के बाद कपल ने मणिपुर में ऑफ्टर वेडिंग पार्टी भी होस्ट की। इसकी झलक भी न्यूली वेड कपल ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों में कपल ट्रेडिशनल आउटफिट पहने नजर आए। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था। इस दौरान रणदीप गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए। वहीं उनकी पत्नी येलो करल के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांग्रेस में अनुशासन पर सख्ती, सोशल मीडिया बयानबाजी पर होगी कार्रवाई

शिमला,संजू- :हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पार्टी नेतृत्व ने अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है।इसी कड़ी में मंगलवार को शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने की। बैठक के...

कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मंडी/धर्मवीर-:बंदर ने कुत्ते के बच्चे को उठाया और पेड़ पर चढ़ गया। हैरानी यह रही कि कुत्ते का बच्चा बंदर के साथ ऐसे चिपका रहा जैसे बंदर का बच्चा अपनी मां के साथ चिपका रहता है।यह सारा घटनाक्रम किसी ने कैमरे में रिकार्ड कर दिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो...

नीट पेपर लीक दुर्भाग्यपूर्ण, भविष्य में रोकथाम के लिए मजबूत व्यवस्था जरूरी : शिक्षा

शिमला,संजू-:देशभर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली विकसित करना समय की आवश्यकता है। रोहित ठाकुर ने कहा...

नॉर्वे-हिमाचल सहयोग को नई दिशा, मुख्यमंत्री ने निवेश और तकनीकी साझेदारी का दिया आमंत्रण

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश और नॉर्वे के बीच सतत विकास,पर्यावरण संरक्षण तथा आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने पर बल दिया है।उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक और पर्यावरणीय चुनौतियां समान हैं,इसलिए आपसी साझेदारी से ऐसे नवाचार विकसित किए जा सकते हैं जो पर्वतीय क्षेत्रों के लिए...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सम्मानित किए 600 मेधावी छात्र छात्राएं

अमृतसर -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी द्वारा बीबीके डीएवी महाविद्यालय, अमृतसर में भव्य “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में 20 विद्यालयों के 600 से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.