बैंगलोर (एकता): बैंगलोर के चिन्नस्वामी स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 का आखिरी मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की। सूत्रों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की हर तरफ चर्चा हो रही है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीतने के बाद विजेता की ट्रॉफी सौंपी।

खास बात यह है कि टी20 सीरीज विजेता की ट्रॉफी युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह और जितेश शर्मा को सौंप दी। जिसके चलते फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इस मैच को भीरतीय टीम ने 6 रनों से जीता है। बता दें कि टीम इंडिया ने 20 ओवर में 160 रनों का स्कोर बनाकर जीत हासिल की। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया। मैच में भारतीय गेंदबाजी की अगर बात करें तो तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

गौरतलब है कि टीम इंडिया में इस प्रथा की शुरुआत एमएस धोनी ने की थी। साल 2007 में उन्होंने वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर युवा खिलाड़ियों के हाथों में थमाई थी। वहीं इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इस प्रथा को जारी रखा। अब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के जरिए इस प्रथा को जारी रखते देख हर कोई खुश हुआ। उन्होंने विजेता की ट्रॉफी युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह और जितेश शर्मा को सौंपी। सभी ने उनकी काफी तारीफ की।

