इस बार हरियाणा ओलंपिक में रचेगा नया इतिहास, पहली बार बॉक्सिंग रिंग में अपने पंच का दम दिखाएंगी बेटियां

रोहतक (एकता): हरियाणा की बेटियां आज हर क्षेत्र में कमाल कर रही हैं, वह अपनी सफलता का झंडा बुलंद कर देश का नाम भी रोशन कर रही हैं। वैसे तो हरियाणा खेल के जगत में अपनी खास पहचान बना चुका है लेकिन अब वह ओलंपिक में नया इतिहास रचने जा रहा है। आपको जानकर खुशी होगी कि पहली बार प्रदेश की बेटियां ओलंपिक के बॉक्सिंग रिंग में अपने पंच का दम दिखाएंगी। हालांकि अब तक बॉक्सिंग में बेटे ही ओलंपिक में सबसे आगे रहे। अब रुड़की की प्रवीण हुड्डा व महम की प्रीति पंवार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतेगी। रोहतक की इन दोनों बेटियों ने पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेकर अपनी किस्मत आजमाई।

बॉक्सर प्रवीण का परिवार आर्थिक तंगी से जूझकर पाल रहा पेट 

बता दें कि बॉक्सर प्रवीण के पिता की हालत ठीक नहीं है। वह पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रहे हैं। परिवार के पास महज एक एकड़ जमीन है। वो भी बंजर। मां भैंस का दूध बेच कर गुजारा कर रही हैं। प्रवीण खुद भी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसके सपने काफी बड़े हैं। वह अपने सपनों को साकार कर परिवार की मुश्किलें ठीक करना चाहती है।

जानिए कैसे शुरू हुआ बॉक्सिंग का सफर

बता दें कि जुलाई 2010 में रुड़की के सरपंच ने गांव में नया खेल लाने की कोशिश की। इसके चलते साल 2011 में उन्हेंने बॉक्सिंग की शुरुआत की। प्रवीण ने इसमें हिस्सा लिया। इसके 6 महीने बाद ही प्रवीण ने पहला पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उसके बाद सरपंच ने खुद कोच के रूप में उसे बॉक्सिंग सिखाई और उसे आगे खेलने का मौका मिलता गया।

जानें प्रवीण की खास उपलब्धियां

  • कोलकोता में 2012 में हुई बॉक्सिंग सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में प्रवीण ने पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • 2013 से 16 तक बॉक्सिंग खेल पर बैन लगने की वजह से कोई भी चैंपियनशिप नहीं हो पाई।
  • दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 2017 में हुई यूथ चैंपियनशिप में उसने दूसरा गोल्ड हासिल किया।
  • 2019 में काठमांडू में एलीट महिला वर्ग की साउथ एशियन चैंपियनशिप में मैडल हासिल किया।
  • 2022 में जॉर्डन में हुई एशियन चैंपियनशिप में उसने फिर से गोल्ड मैडल हासिल किया।
  • 2022 में इस्तांबुल, तुर्की में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण प्राप्त किया।
  • चीन में 2023 में एशियन गेम्स में ओलंपिक कोटा पक्का किया।

दूसरी बेटी प्रीति ने ऐसे दिखाया अपनी प्रतिभा का दम

लॉकडाउन में भिवानी के बड़ेसरा की निवासी प्रीति पंवार ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। उसने अपने चाचा से बॉक्सिंग के गुर सीखे। उसके पिता हरियाणा पुलिस में एएसआई हैं। वे कबड्डी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। पिता बच्चों को अच्छी शिक्षा व अन्य सुविधाओं के चलते महम में आ बसे। बेटी ने एशियन गेम्स में ओलंपिक कोटा हासिल कर सभी का मान बढ़ाया।

जानें क्या हैं प्रीति की उपलब्धियां

  • प्रीति ने असम में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में पहला रजत पदक हासिल किया।
  • 2021 में सोनीपत में हुई यूथ नेशनल में गोल्ड मैडल हासिल किया।
  • पंचकूला में 2021 में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  • दुबई में यूथ एशियन चैंपियनशिप में उसने फिर से रजत पदक जीता।
  • 2022 में सीनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया।
  • पहली बार उसने वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर सबको हैरान कर दिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.