मंडी, धर्मवीर ( TSN)– नगर निगम ने खुल मे कुड़ा फेंकने वालों के खिलाफ अब सख्ती से निपटने का मन बना लिया है। ऐसे लोगों की पहचान कर निगम द्वारा उनका भारी भरकम चालान किया जाएगा। यहा बात नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने मंडी शहर में स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान की शुभांभर के मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए कही।
हर वार्ड में जाकर होगी सफाई, लोगों को किया जाएगा जागरूक
मेयर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि शहर में बहुत से ऐसे लोग हैं जो आज भी खुले स्थानों पर कूड़ा फैंककर वातावरण को दूषित करने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे सभी हॉट स्पॉट को आने वाले समय में चिन्हित कर साफ किया जाएगा, वहीं उन स्थानों पर कूड़ा फैंकने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। भविष्य में इन स्थानों पर नगर निगम द्वारा कैमरे लगाने की योजना भी है। लेकिन अपने शहर व आसपास सफाई रखना एक जागरूकता का विषय है इसलिए लोगों को अपनी सोच में परिवर्तन लाते हुए शहर की स्वच्छता के प्रति अपने दायित्वों को निभाना होगा।
