/ Aug 29, 2026

विक्रमादित्य सिंह बोले..UPS पर करेंगे मंथन, कर्मचारियों के हित को देखते हुए लेंगे फैसला

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-केंद्र सरकार द्वारा जहां यूपीएस की गत बजट में घोषणा की गई थी,वहीं अब हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों  एक असमंजस की स्थिति बनी हुई है ।राज्य सरकार ने कांग्रेस के चुनावी वादे के अनुसार OPS को बहाल किया था और अब यूपीएस की प्रदेश में सुगबुगाहट व  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान के बाद कर्मचारियों में हलचल मच गई है।कर्मचारी पहले ही बोल चुके हैं कि उन्हें यूपीएस ( Unified Pension Scheme)मंजूर नही हैं । OPS लागू करने के बाद केंद्र ने NPS की जगह मिलने वाली ग्रांट बंद की है।
प्रदेश में यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर करेंगे  मंथन
PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से रुबरु होते हुए यूपीएस   (Unified Pension Scheme)को लेकर कहा कि हिमाचल प्रदेश में यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर मंथन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब ऑफिस को लागू किया गया उसे समय यूपीएस नहीं था। केंद्र सरकार द्वारा पिछले बजट में इसकी घोषणा की गई थी। इस विषय में मुख्यमंत्री से कैबिनेट में चर्चा की जाएगी।क्या विचार इस विषय पर बनता है वो विचार किया जाएगा।मुख्य बात यह है कि कर्मचारियों के हित में क्या है।OPS या UPS ज्यादा लाभकारी है,यह सभी नफा नुकसान देखे जाएंगे । मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के नफा-नुकसान और राज्य पर पड़ने वाले वित्तीय भार को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा।मुख्यमंत्री इस विषय पर अंतिम फैसला लेंगे।
केंद्र के पास NPS के तहत  पड़े 9000करोड़ को लेकर कहा ये 
वहीं विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के पास NPS के तहत  पड़े 9000करोड़ रुपये को लेकर कहा कि यह कर्मचारियों का पैसा है और उनका हक है , जो राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत जमा किए गए थे। राज्य सरकार लगातार केंद्र से पत्राचार कर रही है, लेकिन अभी तक यह राशि वापस नहीं मिली है।यह कर्मचारियों का  मौलिक अधिकार है.उन्होंने कहा कि  हर चीज में राजनीति नहीं होनी चाहिए ।अल हम एक संघीय ढांचे में रहते हैं जहां पर राज्य का अपना एक रोल है केंद्र का अपना रोल है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अलग-अलग पार्टी की सरकार केंद्र और प्रदेश में हो सकती है मगर कुछ ऐसे विषय होते हैं जो प्रदेश क्षेत्र के विषय है उसमें हमें मिलकर  आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। प्रदेश का विकास केंद्र के सहयोग के बिना संभव नही जो एक सच्चाई है। हिमाचल वैसे भी एक पहाड़ी राज्य है और यहां पर हर तरीके से केंद्र का सहयोग हिमाचल को  बहुत आवश्यक है।  हर चीज में राजनीति ना हो जो अधिकार हिमाचल की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है तो केंद्र सरकार को भी भेदभाव नही करना चाहिए
 बता दें यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई पेंशन योजना है, जो सरकारी कर्मचारियों को उनकी सेवा की अवधि और अंतिम वेतन के आधार पर स्थिर पेंशन प्रदान करती है। इस योजना के तहत सेवानिवृत्ति के समय वेतन और महंगाई भत्ते (DA) का 10% हर छह महीने की सेवा के लिए एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.