मंडी में मूसलाधार बारिश का कहर: बल्ह घाटी जलमग्न, फसलें और वाहन तबाह

Mandi,5 August– मंडी जिला में बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को एक बार फिर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बल्ह घाटी में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं, जहां खेतों और सड़कों पर बाढ़ का पानी भर गया है।

क्षेत्र की सुकेती खड्ड उफान पर है,जिसके चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। रिहायशी इलाकों से लेकर खेतों तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। ऑटोमोबाइल एजेंसियों की पार्किंग में भी पानी घुस जाने से दर्जनों वाहन इसकी चपेट में आ गए हैं। मौके पर मौजूद एजेंसी संचालकों और कर्मचारियों द्वारा क्रेनों की मदद से गाड़ियों को बाहर निकाला जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।किसान जय सिंह ने बताया कि बाढ़ के चलते उनकी टमाटर, भिंडी, खीरा जैसी नगदी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।

331 सड़कें बाधित, 567 ट्रांसफॉर्मर ठप

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में दो नेशनल हाईवे सहित कुल 331 सड़कें बाधित हैं। 567 विद्युत ट्रांसफॉर्मर ठप हो चुके हैं और 86 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

लगातार हो रही बारिश से जिले की सभी छोटी-बड़ी नदियाँ और नाले उफान पर हैं।सुकेती खड्ड के उफान का असर ब्यास नदी पर भी पड़ा है,जहां जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है।पंडोह डैम से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

प्रशासन की चेतावनी

प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करने की हिदायत दी गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राज्यपाल का शिमला दौरा: जाखू मंदिर में पूजा, रिज पर पर्यटकों से मुलाकात

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  कविंद्र गुप्ता ने आज जाखू मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके साथ लेडी गवर्नर  बिंदु गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। राज्यपाल सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे और परिसर का अवलोकन भी किया। इस दौरान तहसीलदार नारायण सिंह वर्मा ने उन्हें जाखू मंदिर की...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने श्री खाटू श्याम- सालासर धाम के लिए फ्री यात्रा को किया रवाना

अमृतसर। हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा की ओर से बीती रात धार्मिक दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया, जिसके तहत वार्ड नंबर 62 से 40 श्रद्धालुओं के जत्थे को बस के जरिए श्री खाटू श्याम और सालासर धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने...

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह 7...

शंभू–राजपुरा रेल ट्रैक पर धमाके की साजिश नाकाम, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

पटियाला -:शंभू–राजपुरा रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध विस्फोट की सूचना से हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा  ने बताया कि शुरुआती तौर पर इसे लो इंटेंसिटी एक्सप्लोजन समझा गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यह स्पष्ट हुआ कि यह एक अटेम्प्टेड डेटोनेशन...

पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026: 10 मई को मतदान, 20 वार्डों में 2.07 लाख मतदाता

पंचकूला, 28 अप्रैल — पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 के लिए मतदान 10 मई को आयोजित किया जाएगा। इस बार शहर के 20 वार्डों में कुल 2,07,379 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,08,927 पुरुष, 98,447 महिलाएं और 5 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार सभी वार्डों में मतदाताओं की संख्या संतुलित...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.