/ Jul 09, 2026

बरसात में सब्जियों की महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का स्वाद, टमाटर 100 पार

Kurukshetra,5 August-कुरुक्षेत्र में मानसून की बारिश ने जहां किसानों को राहत दी, वहीं आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। स्थानीय सब्जी मंडियों में इन दिनों टमाटर 100 रुपये किलो बिक रहा है, तो वहीं धनिया जैसे पहले मुफ़्त में मिलने वाले हरे मसाले अब 50 से 100 रुपये में बिक रहे हैं।

सब्जियों की महंगाई ने खासकर गृहणियों को चिंता में डाल दिया है। एक गृहणी शम्मी रानी ने बताया कि पहले जहाँ सब्जी बनाते वक्त दो-तीन टमाटर आराम से डालते थे, अब एक टमाटर भी सोच-समझकर काटना पड़ रहा है।कांता शर्मा, जो सब्जी लेने आई थीं, ने बताया कि 200 रुपये में जो सब्जी पहले पूरे हफ्ते चलती थी, अब वही सब्जी 800 रुपये में भी पूरी नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि सलाद की थाली से खीरा, टमाटर, प्याज़ तो कब के गायब हो चुके हैं।

महिलाओं का कहना है कि बरसाती मौसम में न केवल सब्जियां महंगी हुई हैं, बल्कि जल्दी खराब भी हो रही हैं, जिससे नुकसान और बढ़ रहा है।एक महिला ने तो यहां तक कह दिया कि जब बच्चों ने बैंगन का भरता बनाने की ज़िद की, तो सब्जियों के भाव सुनकर भरता बनाने का प्लान ही कैंसिल करना पड़ा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.