गर्मी से राहत पाने धर्मशाला-मैक्लोडगंज पहुंचे पर्यटक आईपीएल मुकाबले ने बढ़ाई रौनक, ट्रैफिक जाम बना बड़ी चुनौती

धर्मशाला, राहुल -:मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक इन दिनों हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों धर्मशाला और मैक्लोडगंज का रुख कर रहे हैं। सुहावने मौसम, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से लोग यहां पहुंच रहे हैं। वहीं 26 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले ने भी पर्यटन गतिविधियों को और अधिक बढ़ा दिया है। होटल, कैफे और बाजारों में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
आईपीएल मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले को देखने के लिए अलग-अलग राज्यों से हजारों फैंस धर्मशाला पहुंच चुके हैं। कई पर्यटक मैच के साथ-साथ हिमाचल भ्रमण का भी आनंद ले रहे हैं। कुछ लोग एक सप्ताह का टूर प्लान बनाकर आए हैं, जबकि कई पर्यटक विशेष रूप से मैक्लोडगंज की वादियों और ठंडे मौसम का आनंद लेने पहुंचे हैं।पर्यटकों की बढ़ती संख्या का असर स्थानीय यातायात व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। धर्मशाला, मैक्लोडगंज और आसपास के मार्गों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे जगह-जगह लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। खासकर सप्ताहांत और मैच से पहले के दिनों में पर्यटकों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बढ़ती भीड़ के कारण परेशानी बनी हुई है।
चंडीगढ़ से घूमने आई पर्यटक संजू शर्मा ने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ पहले शक्तिपीठों में देवी दर्शन करने गई थीं, जिसके बाद मैक्लोडगंज पहुंचीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल का मौसम और यहां का शांत वातावरण लोगों को मानसिक सुकून देता है।उन्होंने कहा कि मैदानी इलाकों की तुलना में यहां गर्मी काफी कम है और यही कारण है कि लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।उनकी साथी अनुराधा ने बताया कि छुट्टियों का समय होने के कारण यहां भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है। वहीं रेणु दुग्गल ने कहा कि मैक्लोडगंज में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, लेकिन यहां की प्राकृतिक खूबसूरती हर परेशानी को भुला देती है।
लंदन से आए पर्यटक सुनील ने बताया कि वे पहले शिमला में ट्रैकिंग कर रहे थे और अब धर्मशाला-मैक्लोडगंज पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल मैच का रोमांच देखने के लिए वे धर्मशाला स्टेडियम भी जाएंगे। वहीं यूके से आई फाल्गुनी ने हिमाचल की सुंदरता और यहां के लोगों की मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक की समस्या जरूर है, लेकिन हिमाचल की खूबसूरती पर्यटकों को बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

शिमला/संजू-:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है।गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें,घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।बुधवार को भाजपा नेता चेतन बरागटा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम पूरा करने के निर्देश

कुल्लू-:जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

शिमला -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की।बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों तक विज्ञान...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं।कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है।वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई है। यह प्रजाति अंतरराष्ट्रीय...

हिमाचल-जापान तकनीकी साझेदारी को मिलेगी नई दिशा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसरः राजेश धर्माणी

शिमला -:हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा,अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में जापान के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में विभागीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी का दौरा कर शैक्षणिक सहयोग,अनुसंधान, ज्ञान के आदान-प्रदान और विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर कार्यक्रमों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.