हिमाचल के सरकारी स्कूलों को उत्कृष्ट बनाने की दिशा में सरकार के बड़े कदम..विद्यार्थियों के साथ किया संवाद

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह ने सोमवार को नव स्तरोन्नत सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छोटा शिमला में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों को देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं और इनके सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ खुलकर बातचीत की और उनकी जिज्ञासाओं का सहजता से उत्तर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल भाषण देना नहीं, बल्कि छात्रों के अनुभवों को समझना और शिक्षा व्यवस्था की कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के शिक्षक योग्य, मेहनती और प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से चयनित होते हैं, इसलिए सरकारी शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा प्रणाली, भविष्य की चुनौतियों, खेल, राजनीति और मुख्यमंत्री के निजी जीवन से जुड़े कई सवाल पूछे। छात्र आरव ठाकुर ने मुख्यमंत्री से उनके स्कूल जीवन के पसंदीदा खेल के बारे में पूछा। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि वे छात्र जीवन में वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सक्रिय रहते थे और हॉकी, क्रिकेट तथा हैंडबॉल खेलना उन्हें बेहद पसंद था। उन्होंने कहा कि वे अपने स्कूल की हैंडबॉल टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने ट्रैकिंग के प्रति अपने लगाव का भी जिक्र किया और बताया कि उनकी पहली ट्रैकिंग यात्रा टापरी से रिकांगपिओ तक हुई थी।
संवाद के दौरान एक विद्यार्थी ने स्कूल में भौतिक विज्ञान के शिक्षक की कमी और राजनीति विज्ञान विषय के लिए केवल एक शिक्षक होने की समस्या उठाई। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि विद्यालय में 30 जून से पहले सभी रिक्त पद भर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि यह विद्यालय अब सीबीएसई प्रणाली से जुड़ चुका है, इसलिए विद्यार्थियों को अधिक विषय विकल्प और बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध होंगे।कक्षा 12 के छात्र दिव्यांश ने वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में अंकों और कौशल के महत्व को लेकर सवाल किया। मुख्यमंत्री ने उत्तर देते हुए कहा कि अच्छे अंक जरूरी हैं, लेकिन केवल अंक ही सफलता की गारंटी नहीं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कौशल विकास, आत्मविश्वास और व्यवहारिक ज्ञान पर भी ध्यान देने की अपील की। उनके अनुसार, आधुनिक समय में वही विद्यार्थी आगे बढ़ पाएंगे जो पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व और क्षमता को भी विकसित करेंगे।कार्यक्रम में नशा-निवारण अभियान का विषय भी प्रमुखता से उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की भूमिका नशे के खिलाफ लड़ाई में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि नशा तस्कर पहले युवाओं को नशे की लत लगाते हैं और बाद में उन्हें अवैध कारोबार में शामिल कर लेते हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशा तस्करों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 5 जून को शिमला में एंटी-चिट्टा रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी अपेक्षित है।
कक्षा 7 की छात्रा राधा ने मुख्यमंत्री से उनकी राजनीतिक यात्रा के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए बताया कि कक्षा 10 में स्कूल में हुई हड़ताल के बाद वे पहली बार कक्षा प्रतिनिधि चुने गए थे। बाद में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई के दौरान वे विभागीय प्रतिनिधि बने। इसके बाद उन्होंने नगर निगम शिमला में पार्षद, एनएसयूआई अध्यक्ष तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता चाहते थे कि वे राजनीति छोड़कर नौकरी करें, लेकिन उन्होंने संघर्ष और समर्पण के बल पर अपना रास्ता बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआत में वे शिमला से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन परिस्थितियों के कारण उन्हें नादौन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अवसर मिला।
विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, समर्पण और निरंतर संघर्ष की भावना सबसे अधिक जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत करना नहीं छोड़ता, वही अंततः अपने लक्ष्य को हासिल करता है।इस अवसर पर शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, विद्यालय के शिक्षक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आगामी चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा शिमला, जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर जोर

शिमला,संजू-भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की विशेष संगठनात्मक बैठक प्रदेश कार्यालय दीपकमल में जिला अध्यक्ष केशव चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों,संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल तथा पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन...

मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर चर्चा, सीटू ने आंदोलन का बिगुल फूंका

नाहन-:सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक रविवार को नाहन में कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में केंद्र और प्रदेश की मौजूदा आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए मजदूरों,किसानों,खेत मजदूरों, कर्मचारियों,योजना कर्मियों तथा अन्य मेहनतकश वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।बैठक को...

अभय चौटाला का सरकार पर हमला, बोले– ऐलनाबाद की अनदेखी से किसान और जनता परेशान

सिरसा-:सिरसा में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार पर ऐलनाबाद क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि इलाके में पेयजल संकट,सिंचाई के लिए पानी की कमी और किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।अभय चौटाला ने दावा किया कि विधानसभा...

अब घर बैठे मिलेगा बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध का विशेष प्रसाद, ऑनलाइन सेवा शुरू

हमीरपुर,अरविंद-:उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर,दियोटसिद्ध से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है।अब देश और विदेश में रहने वाले भक्त मंदिर आए बिना भी बाबा का विशेष प्रसाद अपने घर मंगवा सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिया पोस्ट के सहयोग...

विबी-जी रामजी योजना का लाभ उठाए सरकार, दुष्प्रचार छोड़ बेहतर क्रियान्वयन पर दे ध्यान: जयराम ठाकुर

मंडी-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार को विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (विबी-जी रामजी) योजना को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना है कि योजना के संबंध में सरकार द्वारा लगाए गए दिहाड़ी में कमी, अनुदान घटाने और प्रशासनिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.