Shimla,Sanju-हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते पर्यटकों की आमद में गिरावट दर्ज की जा रही है।इसी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बयान जारी करते हुए देशभर के पर्यटकों से हिमाचल आने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मानसून को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।अधिकारियों के साथ बैठकें हो चुकी हैं और सभी विभाग अलर्ट पर हैं।उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में जब भारी बारिश के चलते नुकसान हुआ था,उस समय भी हजारों पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया था।मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से अपील की कि वे नदी-नालों से दूरी बनाए रखें और शहरों में पर्यटन का लुत्फ उठाएं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता पर्यटकों की सुरक्षा है और मानसून का आनंद लेने के लिए हिमाचल एक सुरक्षित स्थान है।
भाजपा पर सियासी हमला,‘संविधान हत्या दिवस’ को बताया ढकोसला
मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा द्वारा मनाए जा रहे ‘संविधान हत्या दिवस’ पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की स्थापना कांग्रेस पार्टी ने की थी और आज वही लोग जो संविधान को तोड़ते हैं,वे इसके नाम पर राजनीति कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जिस संविधान के दम पर सत्ता में आई है,आज वही उसे खत्म करने की बात कर रही है।कांग्रेस ने संविधान को ज़िंदा रखा है और आगे भी इसकी रक्षा करती रहेगी।
प्रतिभा सिंह पर भरोसा कायम,सुक्खू ने किया अध्यक्ष पद पर बने रहने का समर्थन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रतिभा सिंह के समर्थन में बयान दिया है।उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने अपने कार्यकाल में अच्छा काम किया है और यदि पार्टी उन्हें फिर से अध्यक्ष बनाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
