/ Jun 29, 2026

गर्मी से हाफने लगे ट्रांसफार्मर… तापमान सामान्य रखने के लिए लगाए गए पंखे और कूलर

कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- भीषण गर्मी व बढ़ती बिजली खपत के चलते फीडरों में लगे ट्रांसफार्मर भी हांफने लगे हैं। ऐसे में इनका तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए पंखे व कूलरों का सहारा लिया जा रहा है। यहां तक कि हर आधे घंटे बाद इनका तापमान जांचा जा रहा है। पिपली के 33 केवी सब स्टेशन में निगम द्वारा यह अहम कदम उठाए गए है, जहां कूलिंग पंखे लगाकर ट्रांसफार्मरों के तापमान को बढ़ने से रोका जा रहा था! लेकिन तापमान ट्रांसफार्मर का सामान्य ना होने के कारण अब उन पर उपकरणों के द्वारा पानी की बौछारे भी करी जा रही है! ताकि ट्रांसफार्मर का तापमान सामान्य रहे और उपभोक्ता को बिना किसी परेशानी के बिजली मिलती रहे.
नौतपा के चलते पिछले साल के मुकाबले इस बिजली की खपत बढ़ी
नौतपा के चलते पिछले साल के मुकाबले इस बार सात लाख 16 हजार यूनिट बिजली की खपत बढ़ी है. जबकि साल 2023 में मई महीने में 13 लाख 13 हजार थी और अब साल 2024 में पिछले महीने मई में बढ़कर 20 लाख 30 हजार के करीब पहुंच गई है। जिले में तीन लाख 25 हजार 850 के करीब बिजली के कनेक्शन है, जिनमें से दो लाख 37 हजार कनेक्शन घरों, और कमर्शियल, खेती, स्ट्रीट लाइट, रेलवे विभाग के शामिल हैं, जबकि सरकारी कार्यालयों की बात की जाए तो 88 हजार के करीब बिजली के कनेक्शन है।
12 फीडरों के ट्रांसफार्मरों पर लगाए गए कूलर व पंखे 
33 केवी पिपली पावर हाउस के JE विकास पाल का कहना है कि ट्रांसफार्मर के गर्म होने पर आग लगने का खतरा रहता है, इसलिए ट्रांसफार्मर के तापमान को काबू में रखने के लिए कूलर और पंखों का प्रयोग किया जा रहा है। इसके लिए 12 फीडरों पर कूलर और पंखे लगाए गए थे गर्मी ज्यादा होने के कारण ट्रांसफार्मर तापमान दिन-राधे बढ़ रहा था इसी चीज को ध्यान में रखते हुए उच्च अधिकारी को निर्देश के हिसाब से ट्रांसफार्मर के ऊपर उपकरणों के द्वारा पानी की विचारों का भी प्रबंध किया गया है ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी ना हो। आधे घंटे के बाद उसका तापमान भी चेक किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर का सामान्य तापमान 60 से 80 तक होता है, जबकि 80 से 120 होने पर खतरे की संभावना बढ़ जाती है।
उपकरणों के द्वारा पानी की बौछारो का किया प्रबंध
भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत ज्यादा होने पर ट्रांसफार्मरों पर लोड ज्यादा रहता है, जिसके कारण ट्रांसफार्मरों के गर्म होने से जलने की संभावना रहती है, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना भी रहती है। ट्रांसफार्मरों को झुलसने से बचाने के लिए अब 12 फीडरों पर कूलर और कूलिंग पंखे के  साथ अब उपकरणों की सहायता से पानी की बौछार का  भी प्रबंध किया गया है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है। सुधीर...

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

शिमला,संजू-;भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.