मंडी : धर्मवीर ( TSN)- हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पास कर ट्रक चालक के बेटे योगेश कुमार ने मंडी जिला का नाम रोशन किया है। योगेश ने तीसरे प्रयास में यह परीक्षा पास की है।
योगेश कुमार करसोग उपमंडलके गांव क्यारगी लोअर का निवासी है। बता दें कि योगेश एक साधारण परिवार से सबंध रखता हैं और उनके पिता रामलाल ट्रक ड्राइवर हैं जबकि माता गृहिणी है। योगेश ने अपने तीसरे प्रयास में बिना किसी कोचिंग के हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिश्न की परीक्षा पास की। इससे पहले भी योगेश ने दो बार परीक्षा पास की थी। लेकिन दोनो बार व्यक्तिगत साक्षत्कार में सफलता नहीं मिल पाई। तीसरे प्रयास में योगेश ने अपनी कामयाबी की इबारत लिखी है। योगेश की इस कामयाबी से उनके घर ख़ुशी का मौहाल है। योगेश की प्रारंभिक शिक्षा विद्या भारती स्कूल करसोग से हुई। बारहवीं की पढ़ाई मॉडल पब्लिक स्कूल करसोग से हुई। सेंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला से एमएससी की है।
