करनाल(TSN): प्रदेश की मंडियों में धान की आवक के आंकड़ों ने सरकार को हैरान और परेशान कर दिया हैं। यूपी से धान की ट्रेडिंग बड़े स्तर पर होने के कारण हरियाणा की मंडियां प्रभावित हो रही हैं। लोकल किसानों की धान उचित भाव पर नहीं बिक रही हैं। वहीं व्यापारी यूपी से सस्ती धान लाकर सरकार को एमएसपी पर बेच रहे हैं। उत्तर प्रदेश से हो रही धान की ट्रेडिंग को रोकने के लिए प्रशासन ने सीमा पर नाकेबंदी कर दी हैं। यूपी से धान लेकर आने वाले वाहनों को हरियाणा में एंट्री नही दी जा रही हैं । एंट्री पर रोक लगाने से बॉर्डर पर एक हजार से अधिक धान से भरे ट्रक बीते चार दिनों से खड़े हैं।
बॉर्डर पर एंट्री बंद होने से सैकड़ो ट्रक चालक परेशान हैं। बीते चार दिनों से सड़क पर हरियाणा में दाखिल होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं जिन व्यापारियों ने धान मंगवाया था वो भी सहयोग नहीं कर रहे हैं।
ड्राइवरों ने बताया कि वे वापस भी नहीं जा सकते क्योंकि इसमें बहुत अधिक खर्च होगा। चार पांच दिनों से बॉर्डर पर खड़े हैं। खाने पीने और रहने की परेशानी हो रही हैं। वहीं धान की सुरक्षा भी चिंता का विषय हैं
