/ May 17, 2026

यूपी के दो सगे भाईयों ने चलाई थी ढाबा मालिक पर गोली… यहां करते हैं मजदूरी का काम

मंडी,धर्मवीर (TSN)-मंडी शहर के पुलघराट में गोलीकांड प्रकरण में वांछित दोनों आरोपियों को पकड़ने में आखिरकार मंडी पुलिस को सफलता मिल गई है।पुलिस ने इन आरोपियों को यूपी से गिरफतार किया है।यह दोनों यूपी के ही रहने वाले हैं और लंबे समय से हिमाचल में ही रह रहे थे। यह दोनों सगे भाई हैं और यहां मजदूरी का काम करते हैं।

मंडी पुलिस ने बीती रात को यूपी से दबोचे दोनो भाई

बता दें कि 22 मार्च को दिनभर मंडी पुलिस ने हिमाचल बॉर्डर तक इन दोनों आरोपियों की तलाश की,लेकिन दोनों को कोई भी सुराग नहीं लग पाया।इसके बाद एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने एलआर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में 4 जांच दलों के साथ एक विशेष जांच टीम का गठन किया। जिसके बाद पुलिस ने आइटीएमएस और टोल बैरियर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आगामी छानबीन शुरू की। 24 मार्च को गठित टीम ने विभिन्न फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और बीती रात को दोनों को यूपी से ढूंढ निकाला।वहीं पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए कट्टे को भी इनसे बरामद कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद अजमल और 19 वर्षीय आजम पुत्र मोहम्मद असलम जिला मुजफ्फरपुर यूपी के रूप में हुई है।पकड़े गए दोनो आरोपी सगे भाई हैं और बल्ह के रत्ती में किराए के कमरे में रहते हैं।यह दोनों यहा पर एल्यूमिनियम फीटर का काम करते हैं।एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने दोनो की गिरफतारी की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि बीती रात को मंडी पुलिस दोनो को पकड़कर हिमाचल ले आयी है।आज दोनो को न्यायलय में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल कर आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी।

मालिक से लूटपाट करने के बाद गोली मारकर फरार हो गए थे दोनो

बता दें कि 21 मार्च की रात को करीब पौने 12 बजे पुलघराट में रॉयल लश किचन ढाबा में ढाबा मालिक प्रदीप गुलेरिया के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गोली मारकर फरार हो गए थे। इस घटना में ढाबा मालिक को कोहनी व गाल पर गोली लगी है और वे अभी भी नेरचौक मेडिकल अस्पताल में उपचाराधीन है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.