Karnal,22 April-केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को करनाल स्थित राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) के 21वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।उन्होंने 201 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं, जिनमें 71 पीएचडी,98 मास्टर्स और 32 बीटेक छात्र शामिल रहे।
विकसित भारत के सपने को साकार करने में कृषि का अहम योगदान
समारोह में मंत्री चौहान ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कृषि और पशुपालन की अहम भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को डेयरी सेक्टर के विकास में तकनीकी ज्ञान का उपयोग करने का आह्वान किया। चौहान ने कहा, “दूध उत्पादन में भारत आज दुनिया में पहले स्थान पर है, और इसमें NDRI का अहम योगदान है।”मीडिया से बातचीत में मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों को उनकी लागत पर 50% लाभांश जोड़कर एमएसपी देती है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात करते हुए कहा कि इससे न केवल उत्पादन कायम रहता है, बल्कि पोषण स्तर भी बढ़ता है।दीक्षांत समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,”दीक्षांत अंत नहीं, एक नई शुरुआत है। अपने ज्ञान को कर्म में बदलें और एक बड़ा लक्ष्य तय करें।
