बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय करें अपने एलुमनी नेटवर्क को सक्रिय: मुख्यमंत्री

भावना,चंडीगढ़(TSN): बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए पूर्व छात्र नेटवर्क और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड का लाभ उठाने के लिए प्रत्येक विश्वविद्यालय इस उद्देश्य के लिए समर्पित एलुमनी सेल के साथ-साथ एक सीएसआर सेल भी स्थापित करे। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता के दौरान कही।
मुख्यमंत्री ने एलुमनी समुदाय में अंतर्निहित अपार संभावनाओं को पहचानते हुए विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से पूर्व छात्र नेटवर्क को सक्रिय कर प्रभावी ढंग से उन्हें विश्वविद्यालयों के बुनियादी विकास में शामिल करने का आग्रह किया। एलुमनी के सक्रिय सहयोग से विश्वविद्यालय अपने संसाधनों को बढ़ाते हुए बुनियादी सुविधाओं की वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इससे एक और जहां विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे में पर्याप्त वृद्धि होगी, वहीं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए अनुकूल वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।
वहीं मुख्यमंत्री ने कैथल में महर्षि वाल्मिकी संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए बस खरीदने के अनुरोध पर  इसके लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 25 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। इससे विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे के विकास सहित छात्रों और स्टाफ सदस्यों के लिए परिवहन सुविधाएं बढ़ेगी। मूंदड़ी गांव में स्थापित विश्वविद्यालय परिसर की कैथल-करनाल हाईवे तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण को निर्देश देते हुए कहा कि इस  दिशा में प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए संबंधित विभाग के साथ बातचीत करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों में खेल से संबंधित रिक्त पदों पर प्रतिभावान पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्त जाएगा। हमारे खिलाड़ी लगातार विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और खेल विभाग की नीति अनुसार उन्हें नियुक्ति दी जा रही हैं। ऐसे सभी होनहार खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के अनुरूप उपलब्ध पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों से संबंधित विभिन्न मुद्दों की भी व्यापक समीक्षा की और अधिकारियों को उनके समाधान में तेजी लाने का निर्देश दिया।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिसार में सियासी बवाल: दुष्यंत चौटाला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

हिसार-:हिसार में एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है, जहां हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी गाड़ी को रोककर न केवल धमकाने की कोशिश की गई, बल्कि यह उनकी जान लेने की साजिश भी हो सकती है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को...

लुधियाना: मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी सेवाएं और मजबूत, डॉ. इरा चौधरी की नियुक्ति

लुधियाना,17 अप्रैल-:लुधियाना के मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल ने अपनी हेल्थकेयर सेवाओं को और बेहतर बनाते हुए न्यूरोलॉजी विभाग में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अस्पताल ने अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. इरा चौधरी को कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया है, जिससे मरीजों को अब उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी। डॉ. इरा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.