/ Nov 16, 2026

गुड़िया केस के गवाह कांस्टेबल के निलंबन पर बवाल, परिवार बोला– सच बोलने की मिल रही सजा

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्या मामले से जुड़े कथित आरोपी सूरज की कस्टोडियल डेथ केस में अहम गवाह रहे कांस्टेबल दिनेश शर्मा के निलंबन को लेकर विवाद गहरा गया है।निलंबन के बाद उनके परिवार ने हिमाचल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिनेश शर्मा को लंबे समय से मानसिक और प्रशासनिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।गुरुवार को शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में दिनेश शर्मा के भाई सुरेश शांडिल्य और उनकी मां ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि दिनेश शर्मा को पिछले डेढ़ महीने के दौरान पांच बार स्थानांतरित किया गया। परिवार का आरोप है कि लगातार तबादलों के कारण वह मानसिक दबाव में थे।उनका कहना है कि जब दिनेश शर्मा ने चौपाल से तबादला रोकने का अनुरोध किया और इस संबंध में लोक भवन पहुंचे,तो उन्हें निलंबित कर दिया गया।

परिवार ने यह भी बताया कि दिनेश शर्मा का बेटा दिव्यांग है और वह अपने दैनिक कार्यों के लिए पूरी तरह परिवार पर निर्भर है। बच्चे को स्कूल लाने-ले जाने सहित उसकी देखभाल में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसी पारिवारिक परिस्थिति को देखते हुए दिनेश शर्मा ने तबादला रोकने की अपील की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

प्रेस वार्ता के दौरान दिनेश शर्मा की मां भावुक हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को लगातार इस तरह प्रताड़ित किया गया कि वह बेहद मानसिक तनाव में आ गया। उन्होंने कहा कि उनका बेटा यह तक कहने लगा है कि उसे “जहर खाना पड़ रहा है।” उन्होंने सवाल उठाया कि क्या गुड़िया कांड में सच बोलना ही उनके बेटे की सबसे बड़ी गलती थी, जिसकी कीमत वह आज तक चुका रहा है।सुरेश शांडिल्य ने पत्रकारों के सामने दिनेश शर्मा को सेवा काल में मिले कई प्रशस्ति पत्र भी प्रदर्शित किए। उन्होंने कहा कि दिनेश शर्मा ने हमेशा ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई बार सम्मानित भी किया गया। इसके बावजूद उन्हें लगातार परेशान किए जाने का आरोप गंभीर चिंता का विषय है।परिवार ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी अधिकारी ने व्यक्तिगत द्वेष या दबाव में कार्रवाई की है तो उसके खिलाफ उचित कदम उठाए जाएं। फिलहाल दिनेश शर्मा के निलंबन और परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर प्रदेश में नई चर्चा शुरू हो गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हमीरपुर में एक साल में 100 सांपों का रेस्क्यू, रसल वाइपर और कोबरा की संख्या सबसे ज्यादा; वाइल्डलाइफ टीम ने बचाई कई लोगों की जान

हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक साल के दौरान करीब 100 सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया है। वाइल्डलाइफ विंग और टेरिटोरियल विभाग की रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई लोगों को सांपों के खतरे से बचाया है। घरों और रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की सूचना...

रामपुर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत; दो घायल

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। रामपुर-गौरा सड़क पर बरसान मोड़ के समीप एक छोटा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के...

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, छह बैठकों में उठेंगे जनहित के मुद्दे

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू हुई। पूर्व विधायक विजय सिंह मनकोटिया और मौजूदा विधायक नंद लाल के निधन पर विधानसभा में शोक प्रस्ताव पेश किया गया। सदन के...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार,बोले-अब विदाई का समय आ गया,चार साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि सरकार की विदाई का समय नजदीक आ गया है। उन्होंने मौजूदा विधानसभा के इस सत्र को आखिरी...

डलहौजी की खूबसूरत वादियों में सैलानियों की धूम, चमेरा झील में बोटिंग का उठा रहे भरपूर आनंद

चंबा,मंजुर पठान-:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डलहौजी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक वादियों के लिए देशभर में मशहूर है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक जहां पहाड़ों की खूबसूरती का दीदार करते हैं, वहीं डलहौजी से कुछ किलोमीटर दूर स्थित चमेरा झील भी इन दिनों सैलानियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। झील में बोटिंग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.