मुंबई (एकता): बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। राखी अपनी निजी जिंदगी को लेकर नए-नए खुलासे करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री के खिलाफ मेरठ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। सूत्रों के मुताबिक अब राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

अभिनेत्री पर आरोप है कि उसने PM नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अपमान+जनक टिप्पणी की है। थाना खरखोदा में यह मामला दर्ज हुआ है। फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ एक शख्स ने याचिका दायर की है। किसानों का आरोप है कि राखी होल्डर ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी की है। वह रक्षाबंधन में नरेंद्र मोदी को योग सिखाने की बात कह रही है।
