दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का 87 वर्ष की आयु में निधन

14 July,2025-भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक, बी सरोजा देवी का 14 जुलाई 2025 को बेंगलुरु स्थित अपने निवास पर निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से वृद्धावस्था से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं।’अभिनय सरस्वती’ के नाम से मशहूर बी सरोजा देवी ने कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में शानदार अभिनय कर करोड़ों दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

खुशबू सुंदर ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ खुशबू सुंदर ने बी सरोजा देवी को भावुक श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,”एक युग का अंत हो गया। सरोजा अम्मा सर्वकालिक महान अभिनेत्रियों में से थीं।उनके जैसा नाम और शोहरत दक्षिण की किसी और अभिनेत्री ने नहीं कमाया। वह बेहद प्यारी और स्नेही आत्मा थीं।बेंगलुरु की मेरी कोई भी यात्रा उनसे मिले बिना अधूरी लगती थी। उनकी बहुत याद आएगी।ओम शांति।”

रजनीकांत ने जताया दुख

सुपरस्टार रजनीकांत ने भी बी सरोजा देवी के निधन पर गहरा दुख जताया।उन्होंने लिखा,”लाखों दिलों की धड़कन,महान अभिनेत्री सरोजा देवी अब हमारे बीच नहीं रहीं।यह फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है।भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”बी सरोजा देवी की कला,गरिमा और योगदान को सिनेमा इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.