ऊना : राकेश ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के चलेट दौलतपुर क्षेत्र में एक तेंदुए के घुस आने से लोगों दहशत में आ गए । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है । यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है ।
बीमार था तेंदुआ,विभाग ने रेस्क्यू कर इलाज के लिए भेजा
हुआ यूं कि रविवार सुबह जब दौलतपुर के साथ लगते गांव चलेट में ग्रामीण जागे तो उन्हें अपने घरों के बाहर एक तेंदूआ घूमता हुआ नजर आया । जिसके बाद ग्रामीण डर गए । हालांकि यह तेंदुआ बीमार था , इसके कारण वो एक सीमित जगह पर ही घूम रहा था । कुछ लोग थोड़ी दूरी से उसका वीडियो बनाते भी नजर आए जबकि कुछ लोग गाय को वहां से दूर भगाने के लिए प्रयास करते नजर आए ।बीमार होने के कारण तेंदुए ने किसी पर किसी भी प्रकार का कोई ह*मला नहीं किया । इस बीच ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी , जिसके बाद वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाकर तेंदुए का रेस्क्यू किया गया । वन विभाग द्वारा मेडिकल जांच के बाद तेंदुआ बीमार पाया गया और उसकी उम्र लगभग डेढ़ वर्ष बताई गई है । बहरहाल वन विभाग ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया है । जहां उसे तीन चार निगरानी में रखने का निर्णय लिया गया है । ठीक होने पर उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया जाएगा ।
