Shimla,9 September-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रदेश को ₹1500 करोड़ की फौरी राहत प्रदान करने की घोषणा की।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस घोषणा पर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकाuर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कांगड़ा जिले में प्रभावितों से मुलाकात की और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।“1500 करोड़ की राहत देकर प्रधानमंत्री ने प्रदेश के घावों पर मरहम लगाया है,इसके लिए हम आभारी हैं,” सिंह ने कहा।हालाँकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आपदा से प्रदेश को हुआ नुकसान राहत राशि से कहीं अधिक है। “सिर्फ लोक निर्माण विभाग को ही लगभग 4000 करोड़ का नुकसान हुआ है। अन्य विभागों को मिलाकर कुल नुकसान 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है।ऐसे में हिमाचल को और वित्तीय सहायता की आवश्यकता है.
सिंह ने केंद्र सरकार से अपेक्षा जताई कि आपदा प्रभावित हिमाचल को अतिरिक्त सहयोग दिया जाए,ताकि प्रदेश जल्द पटरी पर लौट सके।उन्होंने याद दिलाया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने सर्वसम्मति से राज्य को ‘आपदा राज्य’ घोषित करने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा है।“यदि हिमाचल को आपदा राज्य घोषित किया जाता है, तो आपदा के तहत मिलने वाली अतिरिक्त सहायता से प्रदेश की जनता को बड़ी राहत मिलेगी.
