Dharamshala,9 September-हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई भीषण आपदा के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रभावित परिवारों की पीड़ा को देखते हुए प्रधानमंत्री ने तुरंत ₹1500 करोड़ के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की।
इस अवसर पर सांसद हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री मोदी जी के इस त्वरित निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि –“प्रधानमंत्री मोदी जी ने आपदा की इस घड़ी में हिमाचल की जनता के दुख को समझते हुए तुरंत राहत पैकेज की घोषणा कर यह साबित किया है कि केंद्र सरकार हर परिस्थिति में प्रदेश के साथ खड़ी है।यह उनकी संवेदनशीलता और जनता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
सांसद ने कहा कि अब प्रदेश सरकार को समझना होगा कि केवल बयानबाज़ी और राजनीति से जनता की पीड़ा दूर नहीं की जा सकती। असली राहत और विकास ठोस कार्यवाही से ही संभव है।हर्ष महाजन ने हिमाचल की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का से धन्यवाद और आभार प्रकट किया।
